धार में जहरीली शराब से युवक की संदिग्ध मौत! (सोर्स- सोशल मीडिया)
धार

धार में जहरीली शराब से युवक की संदिग्ध मौत! मामा के गांव से लौटते समय पी थी शराब; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Dhar Poisonous Liquor Case: दिगठान में जहरीली शराब से युवक की संदिग्ध मौत पर मचा बवाल! मामा के घर से लौटते समय नवीन चौधरी की शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Youth Dies Under Suspicious Circumstances Dhar: धार जिले के दिगठान चौकी क्षेत्र के ग्राम रतवा में एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जहरीली शराब को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शराब सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी थी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामा के गांव से लौटते समय पी थी शराब

परिजनों द्वारा दिगठान चौकी प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम रतवा निवासी नवीन चौधरी अपने मामा के यहां ग्राम माचल गए थे। बताया गया है कि वहां से वापस लौटते समय उन्होंने रास्ते में शराब खरीदी और उसका सेवन किया। इसके कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पतालों में कराया गया भर्ती

नवीन की हालत खराब होने पर परिजन उन्हें पहले दिगठान अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आगे उपचार के लिए धार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को देखते हुए जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कांग्रेस ने प्रशासन और आबकारी विभाग को घेरा

घटना के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पर अवैध शराब के मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। जोशी ने सागर के बंडा जहरीली शराब कांड का उल्लेख करते हुए मामले की गहन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा सरकार और आबकारी विभाग के संरक्षण में मध्यप्रदेश में जहरीली शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। साथ ही उन्होंने सीएम मोहन यादव पर तंज कसते हुए लिखा कि सरकार में जवाबदेही तय कीजिए।

परिजनों ने जताई मिलावटी शराब की आशंका

मृतक के परिजनों का कहना है कि नवीन द्वारा सेवन की गई शराब जहरीली या मिलावटी हो सकती है, जिसके कारण उनकी जान गई। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि शराब कहां से खरीदी गई थी, किस स्थान पर उसका सेवन किया गया और शराब की गुणवत्ता क्या थी, इसकी विस्तृत जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन