जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
दतिया

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, जीतू पटवारी बोले- दतिया से बदलेगी मध्य प्रदेश की राजनीति

Datia By Election : दतिया उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी ने जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि दतिया का जनादेश मध्य प्रदेश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत करेगा और भाजपा पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला।

प्रीतेश जैन

Jitu Patwari Statement: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत तय है और यह परिणाम प्रदेश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत करेगा। ग्वालियर और दतिया दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने दतिया की जनता का आभार जताया और कहा कि मतदाताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मतदान किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का जनादेश कांग्रेस के पक्ष में आएगा।

दतिया पहुंचे जीतू पटवारी ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में उत्साहपूर्वक मतदान करने वाली जनता का कांग्रेस आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस पर जो विश्वास जताया है, पार्टी उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी। कांग्रेस का उद्देश्य दतिया का समग्र विकास करना और प्रदेश में भय एवं आतंक के माहौल को समाप्त करना है।

'दतिया से बदलेगी मध्य प्रदेश की राजनीति'

ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं है, बल्कि यह मध्य प्रदेश की बदलती राजनीतिक दिशा का संकेत है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा सरकार के अहंकार का जवाब दे चुकी है और उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा। उनके मुताबिक दतिया से प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन की शुरुआत होगी।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की मूल समस्याओं से दूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान और युवा परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार ने भाजपा को जनता से दूर कर दिया है, जिसका असर चुनाव परिणाम में दिखाई देगा।

ओबीसी और कुशवाहा समाज के मुद्दे पर घेरा

जीतू पटवारी ने भाजपा पर ओबीसी समाज के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के साथ विश्वासघात किया है। साथ ही उन्होंने नरेंद्र सिंह तोमर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी से ओबीसी और कुशवाहा समाज का अपमान हुआ है। पटवारी ने कहा कि भाजपा लगातार दलित, ओबीसी और अनुसूचित जनजाति वर्ग का अपमान करती रही है, जबकि कांग्रेस सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

'भय की राजनीति नहीं चलेगी'

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भय और आतंक का माहौल बनाकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक सम्मान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि दतिया की जनता का फैसला प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद