

Datia By Election Political Impact: मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव का मुकाबला केवल एक सीट पर जीत-हार का नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों और कई दिग्गजों के सियासी ग्राफ को तय करने वाला शक्ति प्रदर्शन बन चुका है। 3 अगस्त को आने वाले नतीजे राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश देंगे। इस चुनाव से सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों के ही बड़े नेताओं की साख जुड़ी हुई है।
बीजेपी की जीत का सीधा असर प्रदेश बीजेपी संगठन के वरिष्ठ नेताओं पर पड़ेगा, जिनमें हेमंत खंडेलवाल प्रमुख हैं ,दतिया में बीजेपी की जीत संगठन की रणनीति और चुनाव प्रबंधन की सफलता मानी जाएगी। इससे हेमंत खंडेलवाल का संगठन के भीतर प्रभाव और कद दोनों बढ़ेंगे।संगठनात्मक पकड़: चुनाव जीतने पर पार्टी नेतृत्व के सामने खंडेलवाल की चुनाव प्रबंधन क्षमता और ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी, जिसका फायदा उन्हें भावी राजनीतिक जिम्मेदारियों में मिल सकता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए यह उपचुनाव उनके नेतृत्व क्षमता की सबसे बड़ी कसौटी है,जीत की स्थिति में: यदि कांग्रेस दतिया फतह करती है, तो जीतू पटवारी का कद पार्टी के भीतर काफी मजबूत होगा। इससे यह साबित होगा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस बीजेपी के गढ़ में भी सेंध लगा सकती है। कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगा और संगठन पर उनकी पकड़ और मजबूत होगी। अगर परिणाम विपरीत आते हैं, तो पार्टी के भीतर विरोधी गुटों को उनके नेतृत्व और रणनीति पर सवाल उठाने का मौका मिल सकता है।
दतिया पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पारंपरिक गढ़ रहा है। ऐसे में इस परिणाम का सबसे ज्यादा असर उनके राजनीतिक सफर पर देखा जा रहा है, दतिया में बीजेपी की सफलता यह साबित करेगी कि नरोत्तम मिश्रा का अपने क्षेत्र में जनाधार आज भी कायम है। इससे पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व के सामने उनका राजनीतिक कद फिर से मजबूत होगा। चुनाव परिणाम नरोत्तम मिश्रा के भावी राजनीतिक पुनरुत्थान की दिशा तय करेंगे। जीत की स्थिति में पार्टी में उनकी मुख्यधारा में वापसी के रास्ते सुगम होंगे।
https://youtu.be/sLqCtOenujY?si=cM5qrbUA6Zq7QFIm