आशुतोष तिवारी और जगदीश देवड़ा (फोटो सोर्स- नवभारत) 
दतिया

दतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दर पर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, जीत का दावा

Datia By Election: दतिया में डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने मां पीतांबरा के दर्शन किए और भाजपा की एकजुटता का दावा किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पूजा-अर्चना कर चुनावी अभियान की शुरुआत की।

प्रीतेश जैन

Jagdish Devda And Ashutosh Tiwari Datia Visit: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। टिकट को लेकर सामने आई नाराजगी के बीच भाजपा अब संगठन की एकजुटता का संदेश देने में जुटी हुई है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर पूजा-अर्चना की और चुनावी अभियान की शुरुआत की।

आशुतोष तिवारी ने मां पीतांबरा का आशीर्वाद लेने के बाद वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक भी किया। पीतांबरा पीठ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा

आशुतोष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जनता की सेवा का अवसर दिया है और वे पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कार्यकाल में दतिया में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के विकास को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने भी किए मां पीतांबरा के दर्शन

इससे पहले शनिवार को मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा दतिया पहुंचे थे। उन्होंने मां पीतांबरा पीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति और संगठन की एकजुटता पर भरोसा जताया।

शानदार जीत दर्ज करेगी भाजपा

जगदीश देवड़ा ने कहा कि भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में है और सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा दतिया में शानदार जीत दर्ज करेगी।

समर्पित नेता हैं नरोत्तम मिश्रा

पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने के बाद उठे सवालों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं। उन्होंने संगठन और सरकार में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का फैसला संगठन का निर्णय है और सभी कार्यकर्ता व नेता उसका सम्मान करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जगदीश देवड़ा ने कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है। परिवार में कभी-कभी अलग-अलग विचार सामने आते हैं, लेकिन सभी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और संगठन के साथ मजबूती से खड़े हैं।

https://youtu.be/B_m5Wt-4hq0?si=fGvj5KdFNMFuP6Ot

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा