सोमवार को दतिया पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)
दतिया

दतिया पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, मां पीतांबरा के दर्शन कर वनखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

Rajendra Shukla In Datia: एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला आज दतिया पहुंचे, उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन किए। उपमुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Rajendra Shukla Pitambara Mata Darshan: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सोमवार को दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां पीतांबरा माई के दर्शन किए। उपमुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

दरअसल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश के ओरछा में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक के समापन के बाद वह दतिया पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और जनता के कल्याण की कामना की। इसके बाद वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।

दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद डिप्टी सीएम ने प्रदेश को लेकर रखी अपनी बात

दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन की मंशा है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे। सरकार इसी उद्देश्य को लेकर लगातार काम कर रही है और विकास के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

चित्रकूट में आई बाढ़ को लेकर भी बोले राजेंद्र शुक्ला

वहीं, चित्रकूट क्षेत्र में आई बाढ़ को लेकर भी उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सरकार की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए शासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले चुके हैं और प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है- डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। राहत और बचाव कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन को प्रभावित लोगों की जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल