औचक निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार फोटो सोर्स- नवभारत
दतिया

दतिया के शासकीय छात्रावास में बदहाली, आटे-चावल में मिले कीड़े, बिस्तर के पास बंधा मिला विदेशी नस्ल का कुत्ता

Indergarh Hostel News : इंदरगढ़ के सरकारी हॉस्टल के औचक निरीक्षण में आटे-चावल में कीड़े मिले। छात्रों के बिस्तर के पास कुत्ता भी बंधा मिला। तहसीलदार ने रिपोर्ट कलेक्टर को भेजने की बात कही।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Datia Government Hostel Irregularities : दतिया जिले की इंदरगढ़ तहसील स्थित शासकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में अव्यवस्थाओं और लापरवाही का मामला सामने आया है। छात्र संगठनों की शिकायत के बाद तहसीलदार दीपक यादव ने छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से लेकर छात्रों के रहने की व्यवस्था तक कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास की रसोई में रखे आटे और चावल में कीड़े मिले। इसके अलावा अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई। छात्रों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और खाद्य सामग्री के रखरखाव को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। छात्रावास में साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं की स्थिति भी ठीक नहीं मिली।

छात्रों के बिस्तर के पास बंधा मिला कुत्ता

निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाली स्थिति तब सामने आई, जब छात्रों के सोने वाले स्थान पर एक विदेशी नस्ल का कुत्ता बंधा मिला। कुत्ते के लिए खाने की प्लेट भी छात्रों के बिस्तरों के पास रखी हुई थी। छात्रावास जैसे परिसर में इस तरह कुत्ते को रखने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 4-5 छात्र

यह छात्रावास 50 सीटर बताया जा रहा है, लेकिन निरीक्षण के दौरान यहां केवल 4 से 5 छात्र ही मौजूद मिले। छात्रों से बातचीत में छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर कई शिकायतें सामने आईं। छात्रों ने बताया कि 15 अगस्त के बाद से छात्रावास में खाना तक नहीं बनाया गया है। उनका कहना है कि यहां नियमित भोजन नहीं मिलने के कारण अधिकांश छात्र छात्रावास में रहना पसंद नहीं करते और बाहर रहने को मजबूर हैं।

दतिया में रहते हैं अधीक्षक, कभी-कभार आते हैं छात्रावास

छात्रों ने निरीक्षण के दौरान यह भी बताया कि छात्रावास अधीक्षक दतिया में रहते हैं और इंदरगढ़ स्थित छात्रावास में कभी-कभार ही आते हैं। ऐसे में छात्रावास की व्यवस्थाओं और छात्रों की सुविधाओं की नियमित निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यदि नियमित निगरानी होती तो व्यवस्थाओं में इस तरह की लापरवाही सामने नहीं आती।

शिकायत के बाद तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण

कुछ छात्र संगठनों ने छात्रावास में चल रही कथित अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर तहसीलदार दीपक यादव ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में मिली स्थिति ने शासकीय छात्रावासों में विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कलेक्टर को भेजी जाएगी निरीक्षण रिपोर्ट

तहसीलदार दीपक यादव ने बताया कि अनुसूचित जाति छात्रावास के औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट तैयार कर दतिया कलेक्टर को भेजी जा रही है। अब रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी।

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात