दतिया जिला अस्पताल में लगी आग फोटो सोर्स- नवभारत
दतिया

दतिया में बड़ा हादसा टला: जिला अस्पताल के पुराने मेटरनिटी वार्ड में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से जला सामान

District Hospital Fire News : जिला अस्पताल के पुराने मेटरनिटी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया, हालांकि समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया गया।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Datia District Hospital Maternity Ward Fire : जिला अस्पताल के पुराने मेटरनिटी वार्ड में गुरुवार को अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

जानकारी के अनुसार पुराने मेटरनिटी वार्ड की पहली मंजिल पर लैब और डायलिसिस की सेवाएं संचालित हो रही हैं। इन्हीं वार्डों के पीछे बने एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग तेजी से कमरे में रखे गद्दों, पल्ली और अस्पताल के कपड़ों तक पहुंच गई, जिससे वहां रखा काफी सामान जलकर राख हो गया।

समय रहते आग पर पाया गया काबू

आग की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग अस्पताल के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।

वार्ड में भर्ती नहीं थे मरीज, टला बड़ा नुकसान

गनीमत रही कि जिस पुराने मेटरनिटी वार्ड की इमारत में आग लगी, वहां घटना के समय कोई मरीज भर्ती नहीं था। हालांकि इसी पुरानी बिल्डिंग में लैब और डायलिसिस की सेवाएं संचालित हैं, जिसके कारण आग फैलने की स्थिति में बड़ा खतरा हो सकता था। समय पर कर्मचारियों की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। आरएमओ दिनेश तोमर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि कमरे में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर