आशुतोष तिवारी को गले लगाते जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
दतिया

दतिया उपचुनाव: सियासी गर्मी के बीच दिखी सौहार्द की तस्वीर, जीतू पटवारी ने BJP के आशुतोष तिवारी को लगाया गले

Datia By Election 2026: दतिया उपचुनाव के बीच जीतू पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को मंच पर बुलाकर गले लगाया। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर लोकतांत्रिक सौहार्द का संदेश दे रही है।

प्रीतेश जैन

 Jitu Patwari Meets Ashutosh Tiwari: दतिया विधानसभा उपचुनाव में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है, वहीं इसी बीच लोकतांत्रिक मर्यादा और राजनीतिक सौहार्द की एक तस्वीर सामने आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनावी सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को मंच पर बुलाकर गले लगाया। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात की तस्वीर अब चर्चा का विषय बन गई है।

जानकारी के अनुसार जीतू पटवारी दतिया में कांग्रेस के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का काफिला वहां से गुजर रहा था। पटवारी ने उन्हें रुकने का इशारा किया और मंच के पास आने का आग्रह किया।

पटवारी ने आशुतोष को लगाया गले

आशुतोष तिवारी मंच के पास पहुंचे, जहां जीतू पटवारी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और गले मिलकर कुछ देर बातचीत भी की। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

दतिया से सामने आई यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। राजनीतिक माहौल में जहां अक्सर नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिलती है, वहीं इस मुलाकात को कई लोग सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह तस्वीर चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत संबंधों और लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाती है। हालांकि कुछ लोग इसे चुनावी रणनीति और राजनीतिक संदेश के नजरिए से भी देख रहे हैं।

पटवारी पहले भी चर्चा में रह चुके हैं

गौरतलब है कि जीतू पटवारी इससे पहले भाजपा नेताओं के साथ सहज संवाद को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य नेताओं के साथ ट्रेन में चाय पर चर्चा की उनकी तस्वीर भी काफी चर्चित हुई थी।

उपचुनाव में दोनों दलों ने झोंकी ताकत

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल पूरी ताकत के साथ प्रचार अभियान में जुटे हैं। दोनों पार्टियों के नेता लगातार जनसभाएं, जनसंपर्क और कार्यकर्ता बैठकों के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। हालांकि चुनावी मैदान में मुकाबला पूरी तरह राजनीतिक है, लेकिन जीतू पटवारी और आशुतोष तिवारी की इस मुलाकात ने यह संदेश जरूर दिया है कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेदों के बावजूद आपसी सम्मान और संवाद की जगह बनी रहनी चाहिए।

https://youtube.com/shorts/4JGEgQD-z5c?si=0bOQYAnNeSYMD6Ik

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम