हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
दतिया

दतिया में गरजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल; नीट मुद्दे पर राजनीति बंद करने की राहुल गांधी को दी सलाह

Hemant Khandelwal Statement: दतिया में BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नीट और पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा, कहा- राजनीति छोड़ सार्थक चर्चा करें, दोषियों के लिए बनेगी फास्ट ट्रैक कोर्ट।

सजल रघुवंशी

Hemant Khandelwal Press Conference Datia: मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नीट परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। दतिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नीट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति करने के बजाय राहुल गांधी को छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावक नीट परीक्षा से जुड़े विषयों को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय सभी राजनीतिक दलों को मिलकर छात्रों के हित में समाधान तलाशने की आवश्यकता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी नीट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा से क्यों भाग रहे हैं।

केंद्र सरकार छात्रों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है- हेमंत खंडेलवाल

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार छात्रों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। सरकार का उद्देश्य है कि देश के युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

पेपर लीक की कार्रवाई के लिए बनेगी फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था- हेमंत खंडेलवाल

हेमंत खंडेलवाल ने पेपर लीक के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि देश में जहां भी पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, वहां जांच और कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक व्यवस्था बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा- हेमंत खंडेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ हर संभव कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूरी है। सरकार परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में काम कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास करती है।

https://youtu.be/PIw-64BXovc?si=vbJkYw2hdpfX-v3p

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी