सीएम मोहन यादव पहुंचे दतिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दतिया

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में महज तीन दिन शेष, CM मोहन यादव ने लिया मां पीतांबरा का आशीर्वाद- देखें VIDEO

Datia By Election: दतिया उपचुनाव के आखिरी दौर में CM मोहन यादव का तूफानी प्रचार, मां पीतांबरा के दर्शन कर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में निकाला भव्य रोड शो।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Final Election Campaign Datia: दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और भाजपा की जीत की कामना की। इसके बाद वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में भव्य रोड शो में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया, जिससे पूरे शहर में चुनावी माहौल और उत्साह देखने को मिला।

सीएम मोहन यादव ने किए मां पीतांबरा के दर्शन

सीएम डॉ मोहन यादव ने मां पीतांबरा शक्तिपीठ में दर्शन और पूजा अर्चना की। उन्होंने मां पीतांबरा का आशीर्वाद लिया साथ ही वह भव्य रोड शो में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा।

आशुतोष तिवारी के समर्थन में सीएम ने किया प्रचार

बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर दतिया पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के लिए चुनाव प्रचार किया। बता दें कि सीएम मोहन यादव इससे पहले भी दतिया पहुंचे थे और आज वह तीसरी बार दतिया पहुंचे है। इससे पहले भी उन्होंने जनसभा की थी और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ मंच भी साझा किया था साथ ही पार्टी के लिए पूरे जोरों-शोरों से प्रचार किया था।

दतिया उपचुनाव में 3 दिन बाकी

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए अब महज तीन दिन शेष बचे हैं, लेकिन चुनावी समर की तस्वीर काफी दिलचस्प और जटिल हो चुकी है। धरातल पर सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। बता दें कि 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव का परिणाम 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा। ऐसे में अब देखना होगा कि किसके सिर सजेगा दतिया उपचुनाव का ताज।

https://youtu.be/-Lk1qE5Z2Zs?si=9IHtaLtWDMpN_EMV

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच