प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई (फोटो सोर्स- नवभारत) 
दतिया

दतिया उपचुनाव:टिकट विवाद पर BJP में घमासान, NH-44 पर 11 घंटे जाम के बाद हिंसा, 27 नेताओं समेत 200 लोगों पर FIR

Narottam Mishra Ticket Row: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हिंसक हो गया। NH-44 पर 11 घंटे जाम के बाद पुलिस ने 27 नेताओं समेत 200 लोगों पर FIR दर्ज की।

प्रीतेश जैन

Datia By Election BJP Workers Protest: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। शनिवार को हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने भाजपा के 27 नेताओं समेत करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, कई आरोपियों की गिरफ्तारी और कुछ लोगों को नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, टिकट को लेकर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं और नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने शुक्रवार शाम से विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 5000 समर्थकों के प्रदर्शन के चलते हाईवे पर 11 घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा।

कलेक्टर और SP पर पथराव का आरोप

प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ विवाद बढ़ गया, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने एसपी, कलेक्टर और पुलिस बल पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में एसपी मयूर खंडेलवाल, एसडीओपी पूनमचंद यादव, इंदरगढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने भी अपने ऊपर पथराव होने की बात कही है।

भाजपा पदाधिकारी भी घायल

वहीं, प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई पहले शुरू हुई और उसके बाद स्थिति बिगड़ी। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि भाजपा जिला महामंत्री भूरे चौधरी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुमित यादव, राजीव सेन समेत कई कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया मामला

पुलिस ने हिंसा, उपद्रव और सरकारी कार्य में बाधा समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में जिला महामंत्री भूरे चौधरी, पार्षद अक्कू दुबे, बृजेश दुबे, अनूप यादव, भानु ठाकुर, राजू गुगोरिया, प्रशांत डांगी, मान सिंह कुशवाहा समेत कई नाम शामिल हैं।

जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी

घटना के बाद भाजपा संगठन डॉ. नरोत्तम मिश्रा को साथ लेकर कार्यकर्ताओं में संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि पार्टी एकजुट है। हालांकि, टिकट वितरण को लेकर जमीनी स्तर पर नाराजगी अभी पूरी तरह खत्म होती नजर नहीं आ रही है। दतिया उपचुनाव से पहले भाजपा के सामने कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना बड़ी चुनौती बनी हुई है।

https://youtu.be/l-Sbl47n7tA?si=RQ0olTjnODGSXEfs

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव