BJP Candidate Dispute Datia: दतिया उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद जिले में हंगामा मच गया। भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद दतिया में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच देर रात एक नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसके हाथ से पेट्रोल भरी बोतल छीन ली।
इसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर मामला शांत हुआ। भाजपा कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाया गया जाम सात घंटे से अधिक समय से बना हुआ है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। देर रात तक बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर डटे है।
समय बीतने के साथ कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता नजर आया और वे अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।
दतिया में उस जगह पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां पूर्व राज्य गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया था। ये समर्थक आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP से टिकट न मिलने पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। कल रात उनके हजारों समर्थकों ने NH-44 को जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया।
यह भी पढ़ें - दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम, देखिए VIDEO
दतिया भाजपा कार्यालय के बाहर NH 44 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तकरीबन 10 से 11 घंटा न 44 पर जाम रखा और 50 किलोमीटर के लगभग जाम की स्थिति बनी गई थी हजारों गाड़ी फंसी हुई थी पुलिस प्रशासन के समझाइस के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर पत्थर बाजी कर दी और पुलिस प्रशासन ने अपने बचाव के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े और कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी चलाईं।