बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दतिया पहुंचे। फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
दतिया

दतिया: धीरेंद्र शास्त्री बोले- सनातन को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदू होकर नुकसान पहुंचाने वालों से खतरा

Dhirendra Shastri Statement : बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दतिया पहुंचे। मां पीतांबरा पीठ और वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजा के बाद उन्होंने सनातन धर्म को लेकर बयान दिया।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दतिया पहुंचे।

  • मां पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

  • वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

  • पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया स्वागत, उनके निवास पर भी पहुंचे।

Dhirendra Krishna Shastri Datia Visit : बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को धार्मिक नगरी दतिया पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं उत्साह देखने को मिला।

वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

मां पीतांबरा पीठ में दर्शन के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की।

नरोत्तम मिश्रा ने किया स्वागत

दतिया पहुंचने पर एमपी के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। दोनों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर भी पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया।

सनातन धर्म को लेकर दिया बयान

धार्मिक स्थलों पर दर्शन पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म और हिंदू समाज को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सनातन को न तो मुसलमानों से खतरा है और न ही ईसाइयों से। उनके मुताबिक सनातन के लिए खतरा उन लोगों से है जो हिंदू होते हुए भी इसकी विचारधारा और परंपराओं को नुकसान पहुंचाते हैं।

धार्मिक सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ये बयान सनातन धर्म, हिंदू एकता और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा में रहा। दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है जबकि वन खंडेश्वर महादेव मंदिर का भी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व माना जाता है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी