देश में कोरोना के बढ़ते मामले और मौतों की संख्या पर रिपोर्ट 
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बच्चे को जन्म देने के बाद मां की Corona से मौत, 24 घंटे में 11 ने दम तोड़ा, एक्टिव केस 7264

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 11 लोगों की जान चली गई है। कोरोना एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 7264 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामले अब डराने लगे हैं। देश भर में कोरोना के मामलों की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई है लेकिन खतरा अब तक टला नहीं है। कोरोना से मौतों के संख्या में हो रही बढ़ोतरी चिंता बढ़ाने वाली है। कल से आज तक देश में कोरोना से 11 मौतें हो चुकी हैं। वहीं रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच की तो महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

देश भर में कोरोना के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि कोविड से रिकवर होने वालों की संख्या भी उसी रफ्तार से बढ़ रही है जिससे कुल एक्टिव केसों की संख्या अधिक नहीं हो रही है। फिर भी खतरा टला नहीं है। कोरोना से मरने वालों की संख्या की बात करें तो यह 100 से एक कम यानी 99 पहुंच गई है। वहीं देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 7264 है।

महाराष्ट्र में कोरोना के 57 केस आए सामने

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 57 नए मामले सामने आए हैं। वहीं शनिवार को भी 53 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार की ओर से लोगों को खास सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है। लोगों से मास्क लगने की अपील भी की जा रही है।

24 घंटे में कोरोना से 11 की मौत

बीते 24 घंटे में 11 मौतों से हड़कंप कोरोना से बीते 24 घंटे में कोरोना से मौतों की संख्या से हड़कंप मच गया है। देश में कोरोना से बीते दिन 11 लोगों की जान गई है। केरल में 7 और दिल्ली, छत्तीसगढ़, एमपी, महाराष्ट्र में 1-1 लोगों की जान गई है। वहीं शनिवार को भी दिल्ली में तीन लोगों समेत देश भर में कोरोना से 10 मौतें हुई थीं। स्वास्थ्य विभाग लोगों को लगातार सतर्क रहने और मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की अपील कर रहा है।

देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना का हाल:

क्र.सं. राज्य / केंद्रशासित प्रदेश का नाम सक्रिय मामले ठीक हुए/छुट्टी दिए गए/अंतरित मामले मृत्यु* (कारणों का विवरण नीचे दिया गया है)
कुल कल से स्थिति में परिवर्तन 1 जनवरी 2025 से संचयी कल से स्थिति में परिवर्तन 1 जनवरी 2025 से संचयी
कल से मृत्यु
1 आंध्र प्रदेश 95 155 15  0
2 अरुणाचल प्रदेश 0 3 0
3 असम 25 18 0
4 बिहार 38 60 0
5 चंडीगढ़ 2 3 0
6 छत्तीसगढ़ 51 55 1
7 दिल्ली 649 33  2279 158  12
8 गोवा 6 19 0
9 गुजरात 1433 1374 33  2
10 हरियाणा 91 241 18  0
11 हिमाचल प्रदेश 0 3 0
12 जम्मू और कश्मीर 15 18 0
13 झारखंड 31 11 1
14 कर्नाटक 591 18  1179 11
15 केरल*** 1920 87  4709 287  35
16 लद्दाख 4 0 0
17 मध्य प्रदेश 134 62 10  4
18 महाराष्ट्र 540 38  1439 77  28
19 मणिपुर 13 0 0
20 मिज़ोरम 0 2 0
21 ओडीशा 50 57 0
22 पुदुच्चेरी 9 106 0
23 पंजाब 27 42 2
24 राजस्थान 222 30  203 2
25 सिक्किम 58 53 0
26 तमिलनाडु 220 23  642 43  7
27 तेलंगाना 10 14 0
28 त्रिपुरा 2 1 0
29 उत्तराखंड 6 49 0
30 उत्तर प्रदेश 275 37  395 14  2
31 पश्चिम बंगाल 747 412 1
Total# 7264 119  13604 689  108 11 

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला