BJP Protest Against Opposition On Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो चुकी है। जहां एक तरफ विपक्ष ने इस बिल का खुले तौर पर विरोध किया तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को घेरने की पूरी तैयारी कर चुकी है। कुछ दिन पहले दिल्ली में भारी जन आंदोलन हुआ, बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उसमें मौजूद रहे, यहां तक की नेता विपक्ष राहुल गांधी का भी पुतला फूंका गया।
अब इस मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी भाजपा पर सड़क पर है। भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकालकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिरने पर विरोध जताया। इस दौरान वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा ने पूरे कार्यक्रम का वॉक-थ्रू कर रैली की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए और उन्होंने प्रियंका गांधी पर सीधा हमला बोला।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी और नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा और कांग्रेस को महिला विरोधी बताया। बता दें कि इस आक्रोश आंदोलन में सैकड़ों महिलाओं ने पैदल रैली में भाग लिया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि हमारा तो गौरवशाली इतिहास है भाईयो ने बहनों के हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी इस दौरान उन्होंने राजाराम मोहन राय का भी जिक्र किया और बताया कि उन्होंने सती प्रथा को खत्म किया, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को दोहराते हुए कहा कि नारी सब भूल जाती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।
बीजेपी के नारी सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी की बड़ी-बड़ी बातें अब कहाँ गईं जब बहनों के अधिकार को तो आपने हंसते-हंसते गला घोंटने का काम किया।
यह भी पढ़ें: Breaking News: उद्घाटन से पहले ही राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रियंका जी राहुल भाई आपके पिताजी ने चालीस साल पहले तीन तलाक लाकर बहनों के अधिकारों पर डाका डाला. ये कांग्रेस का अतीत है. बहनों के लिए सांसद विधायक बनने का अवसर छीन लिया।