मुख्यमंत्री मोहन यादव का हुआ भव्य स्वागत (सौजन्य सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

रतलाम में CM मोहन यादव ने दी 247 करोड़ की सौगात, राहुल गांधी पर बरसे, बोले-कांग्रेस को जनता ने नकारा

Cm Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुंडाल और रतलाम में कुल 247 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर बरसे।

पूजा सिंह

Chief Minister Mohan Yadav : रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रतलाम जिले के दौरे पर रहे। सीएम ने कुंडाल और रतलाम में कुल 247 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और कांग्रेस एवं राहुल गांधी पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री का आदिवासी पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ, और रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने उन्हें तीर-कमान भेंट किए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रतलाम की सेव और कचौरी पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट होता है, तो लोग उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाएं, इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा और मदद करने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने के लिए पांच साल में 2.5 लाख पद भरने का वादा किया, जिसमें प्रत्येक वर्ष पुलिस विभाग में 7,500 पद भरे जाएंगे।

लाडली बहनों को दिया बड़ा तोहफा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि, जो छात्र डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी फीस सरकार भरेगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भाई दूज से 'लाडली बहना योजना' के तहत हर बहन को 1,500 रुपए प्रति माह मिलेंगे, और अगले 5 सालों में यह राशि बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रतिमाह कर दी जाएगी।

CM ने दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कुंडाल में 125 किलोमीटर सड़कों, तीन डैम और तीन बिजली ग्रिड की सौगात दी। उन्होंने बिलपांक में विरूपाक्ष महादेव मंदिर का भी जिक्र करते हुए कहा कि कोटेश्वर और विरूपाक्ष मंदिर के लिए योजना बनाई जाएगी और सरकार कार्य करेगी। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन अब जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया है।"

राहुल गांधी पर साधा निशाना

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और सेना जैसी संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों में किसानों और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को सालाना 12 हजार रुपए देने का काम किया है।

CM ने सिंचाई योजना का किया जिक्र

सीएम मोहन यादव ने बताया कि, अब किसानों को बिजली बिल से राहत मिलेगी, हर किसान को सोलर पंप दिया जाएगा ताकि वह खुद बिजली बना सके। मुख्यमंत्री ने सिंचाई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2002 तक 7.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई होती थी, अब यह बढ़कर 52 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। 2028 तक यह लक्ष्य 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि बदनावर के पास बन रहे पीएम मित्र पार्क से एक लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को 10 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी। गांव-गांव तक फिर से सरकारी बस सेवा शुरू की जाएगी और शिक्षा एवं बुनियादी ढांचे के लिए स्कूल, आईटीआई, छात्रावास, तहसील कार्यालय, तालाब एवं उपकेंद्र बनाए जाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला