जीतू पटवारी ने जनार्दन मिश्रा के बयान का किया समर्थन (सोर्स- सोशल मीडिया)
छिंदवाड़ा

Ethanol Petrol Row: जनार्दन मिश्रा के बयान पर जीतू पटवारी का पलटवार, बोले- सच्चाई सामने लाने के लिए धन्यवाद

Jitu Patwari Statement: एथेनॉल मिले पेट्रोल पर मध्य प्रदेश में गरमाई सियासत, भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर PCC चीफ जीतू पटवारी का तंज, बोले- 'सच्चाई सामने लाने के लिए सांसद जी को धन्यवाद।

मनीष तिवारी, सजल रघुवंशी

Ethanol Petrol Row Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में एथेनॉल मिले पेट्रोल को लेकर सियासत तेज हो गई है। रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को छिंदवाड़ा पहुंचे पटवारी ने कहा कि जनार्दन मिश्रा के बयान के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की सच्चाई जनता के सामने रख दी है।

जीतू पटवारी छिंदवाड़ा में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे हैं। छिंदवाड़ा रवाना होने से पहले जबलपुर से सिवनी के रास्ते में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। छपारा, लखनादौन और सिवनी में कार्यकर्ताओं ने पटवारी का स्वागत कर उनके समर्थन में नारे लगाए।

जनार्दन मिश्रा के बयान को बताया सरकार की नीतियों की सच्चाई

एथेनॉल मिले पेट्रोल के मुद्दे पर पटवारी ने कहा कि यदि भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा यह कह रहे हैं कि एथेनॉल मिलना मजबूरी है और लोगों को शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो रहा है, तो इसके लिए केंद्र सरकार से सवाल किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल के नाम पर आम लोगों को गुमराह किया गया। पटवारी के मुताबिक, बड़ी संख्या में वाहन मालिकों की ओर से भी पेट्रोल को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से जो कहा, वह पूरा नहीं किया और जो किया, वह लोगों के लिए धोखा साबित हुआ।

पीएम मोदी के वादों पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने चुनावी वादों को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्या देश में हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा पूरा हुआ? क्या भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल हुआ? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा पूरा हुआ है? पटवारी ने कहा कि भाजपा सांसद का बयान सरकार की नीतियों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करता है। इसी कारण कांग्रेस को जनार्दन मिश्रा का धन्यवाद करना चाहिए।

उपचुनाव और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

सिवनी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटवारी ने मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आम जनता से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार जवाबदेही से बच रही है। साथ ही उपचुनाव को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक दबाव और सरकारी तंत्र के इस्तेमाल के आरोप लगाए। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। छिंदवाड़ा में होने वाला आवासीय प्रशिक्षण शिविर भी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा