वाटरफॉल में हादसा (फोटो सोर्स- नवभारत) 
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में सेल्फी लेते समय फिसला पैर, वाटरफॉल में डूबने से युवक की मौत, सुबह रेस्क्यू कर निकाला गया शव

Kukdikhapa Waterfall News : छिंदवाड़ा के कुकड़ीखापा वाटरफॉल में सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

प्रीतेश जैन

Chhindwara Waterfall Accident : छिंदवाड़ा जिले में सेल्फी लेने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के कुकड़ीखापा वाटरफॉल में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 21 वर्षीय युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में जा गिरा। काफी तलाश के बाद अगले दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक चांद क्षेत्र के भाजीपानी गांव निवासी 21 वर्षीय राहुल बरकड़े अपने दोस्तों के साथ कुकड़ीखापा वाटरफॉल घूमने और पिकनिक मनाने गया था। सभी दोस्त झरने के आसपास प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान राहुल सेल्फी लेने के लिए वाटरफॉल के किनारे पहुंच गया।

सेल्फी लेते समय बिगड़ा संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेल्फी लेते समय राहुल का अचानक संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में गिर गया। दोस्तों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सुबह चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलने पर मोहखेड़ थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि शाम हो जाने और अंधेरा होने के कारण तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया जा सका। अगले दिन सुबह पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोहखेड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से बारिश के मौसम में वाटरफॉल और गहरे जलाशयों के किनारे सेल्फी लेने या जोखिम उठाने से बचने की अपील भी की है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड