गुलाबी गैंग की कमांडर हाउस अरेस्ट फोटो सोर्स- नवभारत
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा: गुलाबी गैंग की कमांडर हाउस अरेस्ट, शराबकांड को लेकर करने वाली थी सद्बुद्धि यज्ञ, पुलिस बल तैनात

Gulabi Gang Purnima Verma : छिंदवाड़ा में गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वह सागर शराबकांड को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ और प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थीं।

मनीष तिवारी, प्रीतेश जैन

Chhindwara Gulabi Gang Commander House Arrest : छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा को पुलिस ने उनके ही निवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। उनके घर के बाहर और सड़क के दोनों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूर्णिमा वर्मा सागर जिले में कथित शराबकांड में हुई मौतों को लेकर प्रदर्शन और सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल होने जा रही थीं।

गुलाबी गैंग की ओर से छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक पर प्रदर्शन और सद्बुद्धि यज्ञ का कार्यक्रम प्रस्तावित था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकलने से पहले ही पुलिस ने पूर्णिमा वर्मा को उनके घर पर रोक दिया। इसके बाद उनके निवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पूर्णिमा बोलीं- शांतिपूर्ण तरीके से जा रही थी

पुलिस कार्रवाई के बाद पूर्णिमा वर्मा ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल होने जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया। उनका कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और वह भी इसी मुद्दे पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती हैं।

अवैध शराब की फैक्ट्रियों का लगाया आरोप

पूर्णिमा वर्मा ने आरोप लगाया कि छिंदवाड़ा जिले में कई जगहों पर अवैध शराब की फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें छिंदवाड़ा के परिवारों की चिंता है और नशे के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने सागर शराबकांड में हुई मौतों का भी जिक्र करते हुए अपनी बात रखी।

प्रशासन से चर्चा के बावजूद कार्रवाई का आरोप

गुलाबी गैंग कमांडर ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर प्रशासन से चर्चा की गई थी। इसके बावजूद सुबह से ही पुलिस ने उनके घर को घेर लिया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर उनका क्या गुनाह है, जिसके चलते उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है।

सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल होने से रोका

पूर्णिमा वर्मा के मुताबिक उनका कार्यक्रम शांतिपूर्ण था और इसका उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता तथा सागर शराबकांड को लेकर अपनी बात रखना था। हालांकि, कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही उन्हें घर पर रोक दिया गया। फिलहाल उनके निवास के बाहर पुलिस बल तैनात है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, नेशनल फिल्म अवॉर्ड कार्यक्रम में होंगी शामिल

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

संयुक्त राष्ट्र के 81वें सत्र में MEA एस जयशंकर का संबोधन, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर