Highlights :
छतरपुर की कमला कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती का शव मिला।
युवती का शव किराए के मकान के बाथरूम में फांसी पर लटका मिला।
युवती नर्सिंग की तैयारी कर रही थी।
22 Year Old Woman Found Dead in Chhatarpur : छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कमला कॉलोनी में एक 22 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती किराए के मकान में रह रही थी और नर्सिंग की तैयारी कर रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वे अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ भाई बहन बनकर रह रही थी। पहचान के लिए कथित तौर पर फर्जी नाम और आधार कार्ड का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार कमला कॉलोनी स्थित किराए के मकान में युवती अपनी छोटी बहन के साथ रह रही थी जो 11वीं कक्षा में पढ़ती है। युवती का शव बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।
छतरपुर जिले की इस घटना में बताया जा रहा है कि युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में भाई बहन बनकर रह रही थी। मकान में रहने के लिए कथित तौर पर अलग नाम और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि पहचान से जुड़े दस्तावेजों और दोनों के संबंधों की पुलिस जांच कर रही है।
घटना के बाद एमपी पुलिस युवती के कथित बॉयफ्रेंड को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले क्या हुआ था। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।