धीरेंद्र शास्त्री ने नेपाल आपदा पर जताया दुख (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
छतरपुर

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ से व्यथित हुए धीरेंद्र शास्त्री, बोले - पूरा बागेश्वर परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है

Dhirendra Krishna Shastri News: नेपाल की विनाशकारी बाढ़ पर बागेश्वर सरकार ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि पूरा बागेश्वर परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है और राहत कार्यों में हरसंभव मदद करेगा।

शिबम दीक्षित, प्रीतेश जैन

Bageshwar Sarkar On Nepal Flood : नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें श्रद्धालु बागेश्वर सरकार के नाम से जानते हैं, ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने नेपाल के बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा बागेश्वर परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है।

जापान यात्रा के बाद भारत लौटे बागेश्वर सरकार को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और उससे उत्पन्न गंभीर हालात की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संदेश जारी कर दुख और चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने बड़ी संख्या में लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और कई परिवारों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है।

भगवान बागेश्वर बालाजी से की सभी की सुरक्षा की प्रार्थना

अपने संदेश में धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान बागेश्वर बालाजी के चरणों में प्रार्थना करते हुए नेपाल के लोगों की सुरक्षा और जल्द हालात सामान्य होने की कामना की। उन्होंने कहा कि हनुमान दादा सभी लोगों की रक्षा करें और इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों को शक्ति, साहस और धैर्य प्रदान करें।

नेपाल में मौजूद बागेश्वर परिवार से सेवा कार्य में जुटने की अपील

बागेश्वर सरकार ने कहा कि ऐसी आपदा के समय केवल संवेदना व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना भी जरूरी है। उन्होंने नेपाल में मौजूद बागेश्वर धाम मंडल और बागेश्वर परिवार से राहत और सेवा कार्य में तत्काल जुटने की अपील की। प्रभावित लोगों तक आवश्यक सामग्री और मदद पहुंचाने के लिए सभी से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने का आह्वान किया गया।

मेडिकल सामग्री और जरूरी सहायता पहुंचाने की तैयारी

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों तक मेडिकल सामग्री, जरूरी दवाइयां और अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाने की बात कही। बागेश्वर सरकार के अनुसार बागेश्वर धाम की ओर से भी सेवा कार्य के लिए लोगों को नेपाल भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि आपदा प्रभावित परिवारों तक यथासंभव मदद पहुंचाई जा सके।

बोले- मानवता की सेवा सबसे बड़ी जिम्मेदारी

बागेश्वर सरकार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में मानवता की सेवा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जिन परिवारों ने अपने घर और जीवन की जरूरी चीजें खो दी हैं, उनके साथ खड़ा होना समाज का कर्तव्य है। उन्होंने भारत और नेपाल की सरकारों द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि नेपाल की इस त्रासदी में पूरा बागेश्वर परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है।

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार