बागेश्वर धाम में अनंत अंबानी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
छतरपुर

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल

Dhirendra Krishna Shastri: अनंत अंबानी ने बागेश्वर धाम पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ भगवान बागेश्वर बालाजी के दर्शन किए। उन्होंने महाआरती, यज्ञ-हवन, 11 कन्याओं के पूजन में भाग लिया।

प्रीतेश जैन

Anant Ambani Bageshwar Dham Visit : उद्योगपति अनंत अंबानी ने मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान बागेश्वर बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें रुद्राक्ष की माला, मुद्गर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश, धर्म और जनकल्याण की कामना की।

धाम में फोटो सेशन के दौरान एक आत्मीय पल भी देखने को मिला। अनंत अंबानी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का हाथ पकड़कर उन्हें अपने पास खींच लिया और मुस्कुराते हुए कहा, "आपने आने के लिए कहा था, तो मैं आ गया।" यह दृश्य वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गया।

धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दर्शन

इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनंत अंबानी को भगवान बागेश्वर बालाजी, सन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन कराए। उन्होंने धाम की धार्मिक परंपराओं, आध्यात्मिक महत्व और यहां की विशेष मान्यताओं की जानकारी भी साझा की। अनंत अंबानी ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत दोनों ने श्री बागेश्वर बालाजी की महाआरती में भाग लिया। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। दोनों ने देश की सुख-समृद्धि, धर्म की उन्नति और समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

यज्ञ में दी आहुति

इसके बाद अनंत अंबानी और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धाम की यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित यज्ञ में आहुति अर्पित की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद अनंत अंबानी ने 11 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर उनसे भी शुभाशीष प्राप्त किया।

खजुराहो सांसद ने भी की अनंत से मुलाकात

इससे पहले अनंत अंबानी विशेष विमान से खजुराहो पहुंचे, जहां बागेश्वर धाम सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी उनसे मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि अनंत अंबानी का बागेश्वर धाम से पुराना जुड़ाव रहा है और वे धाम की 24 घंटे संचालित अन्नपूर्णा रसोई (भंडारा) में भी समय-समय पर सहयोग करते रहे हैं।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो