आधार सेंटर संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
बुरहानपुर

Burhanpur : आधार सेंटर संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप, 'अंगूठा लगवाने के बहाने गलत तरीके से हाथ पकड़ा'

Burhanpur Crime News : बुरहानपुर में आधार सेंटर संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप। महिला ने आरोप लगाया कि आधार अपडेट कराने के दौरान अंगूठा लगाने के बहाने संचालक ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ा।

नितिन झवर, शाजेब खान

Highlights :

  • बुरहानपुर में आधार सेंटर संचालक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप।

  • आधार अपडेट कराने पहुंची महिला ने अंगूठा लगवाने के बहाने गलत तरीके से हाथ पकड़ने की शिकायत की।

  • मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप किया।

  • लालबाग थाना पुलिस ने संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की।

Burhanpur Aadhaar Centre Molestation Allegation : बुरहानपुर में आधार अपडेट कराने पहुंची एक महिला ने सेंटर संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर लालबाग थाना पुलिस ने संचालक शाहरुख अंसारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि अंगूठा लगवाने के बहाने संचालक ने गलत नीयत से महिला का हाथ पकड़ा। मामले की जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी हस्तक्षेप किया।

आधार अपडेट कराने पहुंची थी महिला

जानकारी के अनुसार महिला लालबाग थाना क्षेत्र में लोक सेवा केंद्र के सामने संचालित आधार सेंटर पर आधार अपडेट कराने पहुंची थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आधार अपडेट की प्रक्रिया के दौरान अंगूठा लगवाने के बहाने संचालक ने उसका हाथ गलत तरीके से पकड़ा। शिकायत सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया हस्तक्षेप

घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और महिला से बातचीत की। इसके बाद आरोपी संचालक को पुलिस के हवाले किए जाने की जानकारी सामने आई। मंच के कार्यकर्ता अजीत परदेशी ने दावा किया कि आधार सेंटर पर आने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ कथित गलत व्यवहार की शिकायतें पहले भी मिल रही थीं। उन्होंने अंगूठा लगवाने के बहाने हाथ पकड़ने और मोबाइल नंबर मांगने जैसी शिकायतों का भी उल्लेख किया।

जिला संयोजक ने निष्पक्ष जांच की मांग की

बुरहानपुर जिले के हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक योगेश सोनवने ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं को गलत तरीके से छूने, मोबाइल नंबर लेकर चैट करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो रखने जैसी शिकायतें भी सामने आई हैं। सोनवने ने पुलिस और जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

लालबाग थाने के एएसआई अमित हनोतिया के अनुसार, महिला की शिकायत में आधार सेंटर संचालक पर अंगूठा लगाने के बहाने बुरी नीयत से हाथ पकड़ने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर