राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

World Sickle Cell Day : विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंग

प्रीतेश जैन

President Droupadi Murmu Omkareshwar Visit: विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर 19 जून को मध्यप्रदेश की पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

सिकल सेल रोग उन्मूलन के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। जनजातीय बहुल जिलों में चलाए गए व्यापक स्क्रीनिंग अभियान के तहत अब तक 1 करोड़ 32 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान लगभग 40 हजार सिकल सेल रोगियों तथा 2.42 लाख से अधिक कैरियर की पहचान की गई है।

प्रदेश में सिकल सेल कार्ड वितरित

प्रदेश में रोग की पहचान और उपचार को प्रभावी बनाने के लिए बड़ी संख्या में सिकल सेल कार्ड भी वितरित किए गए हैं। अब तक 1 करोड़ 20 लाख से अधिक कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वहीं समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और रोगियों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से 3,700 से अधिक ‘सिकल मित्र’ प्रशिक्षित किए गए हैं।

रोगियों की डिजिटल निगरानी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेशनल सिकल सेल पोर्टल के माध्यम से रोगियों की डिजिटल निगरानी की जा रही है। इस व्यवस्था से स्क्रीनिंग, ट्रैकिंग और नियमित फॉलोअप को बेहतर बनाया गया है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा तथा रोग प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य सरकार सिकल सेल प्रभावित मरीजों को निःशुल्क दवाइयां, आवश्यक जांच सुविधाएं और जरूरत पड़ने पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

चलाए जा रहे जागरुकता अभियान

जनजातीय अंचलों में रोग के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों और प्रबंधकीय कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं पात्र हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

आयोजित हो रहे जांच शिविर

स्कूलों, महाविद्यालयों और छात्रावासों में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि प्रारंभिक स्तर पर ही रोग की पहचान हो सके। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में ओंकारेश्वर में आयोजित होने वाला यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम सिकल सेल उन्मूलन अभियान को नई दिशा देने के साथ-साथ जनजागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z