भोपाल में क्राइम की एमडी ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई  (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

भोपाल में MD ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची महिला गिरफ्तार, दुपट्टे की गांठ में छिपाकर लाई थी नशे का सामान

Woman Arrested With MD Drugs In Bhopal: भोपाल में क्राइम ब्रांच की एमडी ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। लखनऊ की 33 वर्षीय महिला गिरफ्तारर, जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 1.35 लाख रुपए बताई जा रही है।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने पहुंची महिला को गिरफ्तार किया।

  • निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

  • महिला के दुपट्टे की गांठ से 4.66 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद।

  • जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 1.35 लाख रुपए बताई जा रही है।

Bhopal Crime Branch Action On MD Drugs: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स के एक अवैध नेटवर्क का खुलासा किया है। दरअसल, एक महिला एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने के लिए एक ग्राहक के पास पहुंची और इसी समय पुलिस की टीम ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। जब पुलिस ने महिला की तलाशी ली तब उसके पास से 4.66 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब्त की गई ड्रग्स की कीमत करीब 1.35 लाख रुपये बताई जा रही है। इस पूरे मामले में हैरानी की बात यह है कि महिला ने अपने दुपट्टे की गांठ में ड्रग्स को छिपा रहा था।

निर्माणाधीन बिल्डिंग में ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची थी महिला

क्राइम ब्रांच के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला राजधानी भोपाल में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को इस बात का भी इनपुट मिला था कि वह एक निर्माणाधीन इमारत में इस ड्रग्स की डिलीवरी मिलेगी। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी की और कुछ ही देर में संदिग्ध महिला वहां पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास चार ग्राम से ज्यादा ड्रग्स बरामद हुई।

कानपुर की बताई जा रही महिला

महिला की पहचान साजिया आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली है, जबकि वर्तमान में राजधानी भोपाल के लालघाटी इलाके की इंद्र विहार कॉलोनी में रह रही थी। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अब पुलिस मोबाइल में मौजूद जानकारियों के आधार पर उसके संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

ड्रग्स सप्लायर की तलाश

क्राइम ब्रांच ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद एमडी ड्रग्स की कीमत करीब 1.35 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला को नशीला पदार्थ कहां से मिलता था और वह भोपाल में किन लोगों को इसकी सप्लाई करती थी।

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

केट मिडलटन ने मुंबई के मैटरनिटी अस्पताल का किया दौरा, प्रिंस विलियम के बिना पहुंचीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स

पहले 2020, फिर 2035, अब 2047...इसके बाद 3000 आएगा! विकसित भारत के लक्ष्य पर राहुल का तंज

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल