विवेक तन्खा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

'चुनाव आयोग ने अपराध किया है...', MP की तीन राज्यसभा सीटों पर भाजपा की जीत के बाद आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया

Congress On Rajya Sabha Result MP: मप्र राज्यसभा चुनाव परिणाम पर विवेक तन्खा का बड़ा हमला, 'एक्स' पर रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव आयोग को घेरा, कहा कि यह सीट चोरी का जीता-जागता उदाहरण।

सजल रघुवंशी

Vivek Tankha Reaction On MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार- रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट निर्विरोध चुनाव जीते। अब भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद कांग्रेस का पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा पर निशाना साधा है।

बता दें कि तन्खा ने एक नहीं बल्कि दो पोस्ट किए हैं। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में लिखा कि चुनाव आयोग ने अपराध किया है। इस असंवैधानिक निर्वाचन को अदालत में चुनौती देकर निरस्त करवा के ही न्याय न्याय की प्राप्ति होगी । चुनाव आयोग की चुप्पी उनको इस अपराध का सहपाठी बनाती है। यह सीट चोरी का जीता जागता उदाहरण है। जनता इस अपराध का जवाब उचित समय में देगी। यह 7.5 करोड़ लोगो की प्रतिज्ञा है।

विवेक तन्खा ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कही बड़ी बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रिटर्निंग ऑफिसर अरविन्द शर्मा ने तीनों बीजेपी प्रत्याशीयो को राज्यसभा का निर्विरोध निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी कर देश की प्रजातांत्रिक प्रणाली के साथ घोर अन्याय और अकल्पनीय धोका किया है। मीनाक्षी नटराजन के निर्वाचन पत्र को बिना कारण एवं जान बूझकर खारिज कर के संविधानिक अपराध किया है।

'इस निर्वाचन को निरस्त करवा के ही न्याय की प्रप्ति होगी'

विवेक तन्खा ने आगे लिखा कि इस असंवैधानिक निर्वाचन को अदालत में चुनौती देकर निरस्त करवा के ही न्याय न्याय की प्राप्ति होगी । चुनाव आयोग की चुप्पी उनको इस अपराध का सहपाठी बनाती है। यह सीट चोरी का जीता जागता उदाहरण है। जनता इस अपराध का जवाब उचित समय में देगी। यह ७,५ करोड़ लोगो की प्रतिज्ञा है।

भाजपा की बड़ी जीत, तीनों उम्मीदवार जीते

बता दें कि, मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। गौरतलब है कि इस जीत के बाद भाजपा प्रदेश में और मजबूती से उभरी है। वंही दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। अब देखना होगा कि इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय से क्या फैसला आता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता