मंत्री विश्वास सारंग का खड़गे पर पलटवार फोटो सोर्स - नवभारत
भोपाल

Vishwas Sarang : मंत्री विश्वास सारंग का खड़गे पर पलटवार, बोले- कांग्रेस के मन में केवल ईद और क्रिसमस

Vishwas Sarang Reaction : मंत्री विश्वास सारंग ने खड़गे के दीपावली बयान पर कांग्रेस को घेरा और बंगाल में मंदिरों के लिए बजट घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने नरेला के छठ घाटों का निरीक्षण भी किया।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • मंत्री विश्वास सारंग ने खड़गे के दीपावली संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया दी।

  • कांग्रेस पर हिंदू त्योहारों और सनातन संस्कृति के विरोध का आरोप लगाया।

  • बंगाल में मंदिरों के निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए बजट घोषणा का स्वागत किया।

Vishwas Sarang Reacts on Kharge Diwali Statement : एमपी सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को हिंदू त्योहारों से कोई मतलब नहीं है और उसके मन में केवल ईद और क्रिसमस है। उन्होंने इसे कांग्रेस की मानसिकता और संस्कृति से जोड़ते हुए बयान को आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

खड़गे के बयान पर कांग्रेस को घेरा

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के मन की बात आखिरकार जुबां पर आ ही गई। उनके मुताबिक कांग्रेस हमेशा से सनातन संस्कृति और हिंदू दर्शन का विरोध करती आई है। सारंग ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वे हिंदू त्योहार नहीं मनाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति और परंपराओं को लेकर इस तरह के बयानों से उसकी मानसिकता सामने आती है।

बंगाल में मंदिरों के लिए बजट घोषणा का स्वागत

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार की ओर से मंदिरों के निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए एक हजार करोड़ रुपये के बजट की घोषणा पर भी विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस फैसले को स्वागत योग्य बताया। सारंग ने कहा कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और मां की स्तुति बंगाल के इतिहास और पहचान का हिस्सा हैं।

ममता सरकार पर लगाए हिंदुओं पर अत्याचार के आरोप

सारंग ने कांग्रेस और ममता बनर्जी पर सनातन संस्कृति को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में हिंदुओं पर अत्याचार हुए। सारंग ने दुर्गा पंडालों पर रोक और सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति का जिक्र करते हुए कहा कि मंदिर हिंदुस्तान और बंगाल की संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदू धर्म और हिंदू दर्शन का विरोध करती रही है, इसलिए वे मंदिरों के निर्माण और जीर्णोद्धार से जुड़े फैसले का विरोध कर रही है।

नरेला के छठ घाटों का मंत्री ने किया निरीक्षण

राजनीतिक बयानों के बीच मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी घाटों पर पानी, प्रकाश, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

विश्वास सारंग ने कहा कि छठ पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। भोपाल सहित नरेला विधानसभा क्षेत्र में भी इस पर्व का बड़े स्तर पर आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि छठ मैया की कृपा सभी पर बनी हुई है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखी जाएं।

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार