मंत्री विजय शाह और सुप्रीम कोर्ट फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं, FIR रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली

Vijay Shah FIR Cancellation Petition : कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी। शाह ने एमपी हाईकोर्ट द्वारा FIR के आदेश को चुनौती दी है।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी से जुड़ा मामला।

  • मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आगे बढ़ी।

  • विजय शाह ने एमपी हाईकोर्ट द्वारा दिए गए FIR के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी है चुनौती।

  • राज्यपाल ने मंत्री के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी देने से किया है इनकार।

  • कोर्ट ने कहा- पीड़ित या प्रभावित व्यक्ति राज्यपाल के फैसले को दे सकता है चुनौती।

Vijay Shah Supreme Court Petition Hearing : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। SC से फिलहाल विजय शाह को कोई राहत नहीं मिली है और उनकी याचिका पर सुनवाई टाल दी गई है।

कुंवर विजय शाह ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की है।

राज्यपाल ने मुकदमा चलाने की मंजूरी देने से किया इनकार

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि राज्यपाल ने विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि बयान से प्रभावित व्यक्ति या पीड़ित इस फैसले को चुनौती दे सकता है। यानी राज्यपाल के फैसले को लेकर कानूनी चुनौती का रास्ता खुला है।

हाईकोर्ट ने दिया था FIR दर्ज करने का आदेश

विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद विजय शाह ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और FIR रद्द करने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2025 को मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया था। एसआईटी ने जांच पूरी कर अभियोजन की मंजूरी के लिए रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।

राज्यपाल ने अभियोजन चलाने की मंजूरी देने से किया था इनकार

मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने अभियोजन की मंजूरी नहीं देने की सिफारिश राज्यपाल के पास भेजी थी। राज्यपाल ने कैबिनेट की इस सिफारिश को मंजूरी दे दी थी। इससे विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की प्रक्रिया पर रोक लग गई। कांग्रेस ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए राज्यपाल से दोबारा विचार करने की मांग भी की थी।

FIR रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं विजय शाह

विजय शाह ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उनकी याचिका में एफआईआर निरस्त करने की मांग की गई है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई आगे बढ़ा दी है। ऐसे में विजय शाह की याचिका और राज्यपाल के अभियोजन की मंजूरी से जुड़े फैसले पर आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी।

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म