राज्यपाल से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

विजय शाह मामले में कांग्रेस ने की राज्यपाल से कार्रवाई की मांग, उमंग सिंघार बोले- बेटी और सेना का हुआ अपमान

Umang Singhar Meeting With Governor : कर्नल सोफिया कुरैशी केस में उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की। मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Vijay Shah Sofia Qureshi Case : भोपाल में मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

राजभवन पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ विधायक आरिफ मसूद और सुरेश राजे भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष मामले से जुड़े विभिन्न बिंदु रखे और कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

'देश की बेटी और सेना का हुआ अपमान'

राज्यपाल से मुलाकात के बाद उमंग सिंघार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश की बेटी और भारतीय सेना के सम्मान से जुड़ा मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने गंभीर मामले के बावजूद सरकार चुप्पी साधे हुए है। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल से इस मामले पर पुनर्विचार करने का निवेदन किया है।

विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के गौरव का अपमान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार अपने मंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि देश की एक महिला सैन्य अधिकारी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री के खिलाफ अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस ने भाजपा पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरों को देशभक्ति का प्रमाणपत्र देने वाली भाजपा को इस मामले में जवाब देना चाहिए। पार्टी नेताओं का कहना है कि कर्नल सोफिया कुरैशी का कथित अपमान महिला सम्मान, सेना और देश की गरिमा से जुड़ा विषय है। कांग्रेस ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

राहुल गांधी की इंदौर सभा पर भी बोले उमंग सिंघार

वहीं, राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे और सभा की अनुमति को लेकर चल रहे विवाद पर भी उमंग सिंघार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राहुल गांधी की सभा इंदौर में ही होगी। गौरतलब है कि कार्यक्रम स्थल और अनुमति को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच पहले से राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। अब नेता प्रतिपक्ष के इस बयान के बाद राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर सियासत और तेज होने की संभावना है।

SCO Summit में PM मोदी की हुंकार, शहबाज के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, बताया क्या है भारत का विजन

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर