शौर्य स्मारक पर सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)
भोपाल

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे CM, तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, फोटो गैलरी का शुभारंभ

Bhopal Shaurya Smarak : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर CM मोहन यादव शौर्य स्मारक पहुंचे। फोटो गैलरी का शुभारंभ किया और पुलिस की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas : भोपाल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शौर्य स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने प्रवासी सेनानी फोटो गैलरी का शुभारंभ किया। फोटो गैलरी में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महापुरुषों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष से परिचित कराना जरूरी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए कहा कि विभाजन के दौरान करीब 65 लाख शरणार्थी भारत आए थे, जबकि बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान चले गए थे। उन्होंने कहा कि विभाजन का वह दौर बेहद पीड़ादायक था। मुख्यमंत्री ने तत्कालीन सरकार की नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि देश को ऐसी त्रासदी दोबारा नहीं देखनी पड़े, इसके लिए इतिहास से सीख लेना जरूरी है।

पुलिस की तिरंगा यात्रा को किया रवाना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस कर्मियों द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा भोपाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और लोगों को देश की आजादी, राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तरह के आयोजनों से युवाओं में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

फोटो गैलरी में विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने बताया कि शौर्य स्मारक में शुरू की गई फोटो गैलरी में स्वामी विवेकानंद की यात्राओं और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान से जुड़े प्रसंगों को भी प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने लोगों से इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।

स्वतंत्रता दिवस से पहले 'नो मीटिंग डे'

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश कल 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भारत की संस्कृति और गौरव को दुनिया के सामने और मजबूती से प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज के दिन को 'नो मीटिंग डे' के रूप में रखा गया है और वे खुद बड़वानी के आदिवासी अंचल में जाकर कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कांग्रेस के सत्याग्रह पर CM का तंज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के दौरान मंच शुद्धिकरण को लेकर हुए विवाद पर कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस सत्य को ही नहीं जानती, तो सत्याग्रह क्या करेगी।" मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कूटनीति और झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को पहले आत्म-मूल्यांकन करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

Census 2027: सरकार ने जारी किया 40 सवालों का हाउसहोल्ड शेड्यूल, जानिए 17 अगस्त से कैसे करें सेल्फ-इन्यूमरेशन

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी