नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छात्रावास का दौरा किया सरकार पर साधा निशाना फोटो सोर्स - नवभारत
भोपाल

भोपाल : उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- सीएम ने बंगला बड़ा कर लिया, 59 साल से हॉस्टल की चादर तक नहीं बदली

Umang Singhar Hostel Visit : भोपाल में छात्रावास का दौरा करने पहुंचे उमंग सिंघार ने 59 साल से सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मोहन यादव सरकार पर निशाना साधा।

शिवम दत्त तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • उमंग सिंघार ने भोपाल के डॉ अंबेडकर छात्रावास का दौरा किया।

  • मुख्यमंत्री आवास से 200 मीटर दूर छात्रावास की बदहाली पर सवाल उठाए।

  • सरकारी नौकरियों में दो बच्चों की शर्त खत्म करने के फैसले को चुनाव से जोड़ा।

  • राहुल गांधी के बयान का समर्थन कर केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधा।

  • प्रदेश में अवैध शराब और ड्रग्स के अड्डे बढ़ने का आरोप लगाया।

Umang Singhar Statement on MP Government : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गुरुवार को शासकीय डॉ अंबेडकर अनुसूचित जाति महाविद्यालय छात्रावास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास छात्रावास से महज 200 मीटर की दूरी पर है लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने बंगले का विस्तार तो कर लिया जबकि इस छात्रावास में 59 साल से चादर तक नहीं बदली गई। यहां किताबों के लिए भी पर्याप्त बजट नहीं है।

59 साल से नहीं बदली हॉस्टल की चादर

उमंग सिंघार ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रावास प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की विरासत हैं। यहां से पढ़कर कई मंत्री और विधायक निकले हैं। इसके बावजूद छात्रावास की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजधानी में मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित छात्रावास का ये हाल है तो प्रदेश के दूसरे हिस्सों में दलित और आदिवासी विद्यार्थियों के हॉस्टल की स्थिति क्या होगी? सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस दलितों आदिवासियों से वोट तो लेते हैं लेकिन उनकी शिक्षा और सुविधाओं के लिए पर्याप्त काम नहीं करते।

दो बच्चों का नियम खत्म करने पर सरकार को घेरा

सरकारी नौकरियों में दो बच्चों की पात्रता संबंधी शर्त खत्म करने के सरकार के फैसले पर सिंघार ने कहा कि पहले यही नियम सरकार ने लागू किया था और अब चुनाव नजदीक आने पर इसे हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल बच्चे पैदा करने की छूट देने से किसी परिवार का भविष्य नहीं बनता। सरकार को ये भी बताना चाहिए कि आम लोगों की समस्याओं से उन्हें कब राहत मिलेगी।

सिवनी कांड पर बोले- मेरे खिलाफ भी बनाया जा रहा था केस

सिवनी कांड को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंघार ने अपने कॉलेज के दिनों का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान बेटमा में केवल ओवरटेक करने की घटना पर उनके खिलाफ गांजा और ड्रग्स से जुड़ा केस बनाने की कोशिश की जा रही थी। उनके इस बयान को उन्होंने मौजूदा घटनाक्रम के संदर्भ में रखा।

राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन

राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर दिए गए बयान पर सिंघार ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गलत नहीं कह रहे हैं। भारत आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है और इसका जिक्र आरबीआई भी कर रहा है। सिंघार ने आरोप लगाया कि राफेल और बुलेट ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट के ठेके विदेशी कंपनियों को दिए जा रहे हैं जिससे देश का पैसा बाहर जा रहा है। उन्होंने शक्कर आयात करने की स्थिति का हवाला देते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए।

महिला आरक्षण और ड्रग्स के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा

महिला आरक्षण के मुद्दे पर सिंघार ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण के पक्ष में है और परिसीमन से पहले महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए। वहीं मध्यप्रदेश में अवैध शराब और ड्रग्स के अड्डे बढ़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस को सब कुछ पता है इसके बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उन्होंने आशंका जताई कि प्रदेश को 'उड़ता पंजाब' बनाने की कोशिश हो रही है।

TVK विधायक VS Babu का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली