Kisan Kranti Paidal Yatra Update: मध्य प्रदेश में किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हजारों की संख्या में किसान सीएम हाउस की तरफ कूच कर रहे हैं। जिसकी वजह से पूरे शहर में ट्रैफिक संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस ने सभी मेन रूटों को डायवर्ट कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, एम्स, बागमुगलिया रोड, मिसरोद, सलैया और विध्यानगर जैसे मुख्य छेत्र पूरी तरह से पुलिस द्वारा बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह वह इलाके हैं, जिससे होते हुए रोज हजारों लोग अपने घर जाते हैं। इस दौरान उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नवभारत लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि उनका लक्ष्य सीएम हाउस का घेराव करना है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह वापस नहीं लौटेंगे।
इस प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान भी सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उमंग सिंघर लिखते हैं कि अपनी मांगों को लेकर हजारों किसान भोपाल पहुंच चुके हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे वापस नहीं लौटेंगे। प्रशासन ने किसानों को हटाने के लिए भारी पुलिस बल लगाया है। किसानों के साथ किसी भी प्रकार की सख़्ती या अन्याय स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आगे लिखा मुख्यमंत्री जी, किसानों के प्रतिनिधियों से तुरंत बातचीत करें, उनकी माँगों पर सकारात्मक निर्णय लें और स्थिति का समाधान संवाद के माध्यम से करें।
यह भी पढ़ें: भोपाल में किसानों का महा-संग्राम, पूरी तैयारी में प्रदर्शनकारी; भारी पुलिस बल तैनात- देखें VIDEO
उमंग सिघार ने आगे लिखा कि पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हक की इस लड़ाई में हर कदम पर उनका साथ देगी। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष का यह बयान ऐसे समय में आया है जब किसानों का आक्रोश सरकार के खिलाफ चरम पर है और वह हर हाल में अपनी मांगे मनवाना चाहते हैं।
https://youtu.be/V9ZY2bACkws?si=8RCvN7NSbl_kohOk