ट्विशा शर्मा का वेडिंग ट्रेलर वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

ट्विशा शर्मा केस: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग ट्रेलर; पंडित जी से मजाक करती दिखीं ट्विशा- देखें VIDEO

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ट्विशा और समर्थ की शादी का वेडिंग ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है।

सजल रघुवंशी

Twisha Sharma Wedding Trailer Viral On Social Media: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत वाले मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ट्विशा और समर्थ की शादी का वेडिंग ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है। ट्रेलर में ट्विशा शर्मा बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही हैं, साथ ही वह मजाक करती भी दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि 12 दिसंबर 2025 को ट्विशा शादी के जोड़े में अपने परिजनों से विदा हुई थीं। शादी के ठीक छह महीने बाद 12 मई को कटारा हिल्स स्थित ससुराल में उनका शव मिला। मामले में ट्विशा का परिवार इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया।

ट्रेलर में दिखा ट्विशा का मजाकिया अंदाज

वीडियो की शुरुआत में ट्विशा पंडितजी के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक करती नजर आती हैं। वह कहती हैं कि पंडित जी, छोड़ दो उनको…पूरा फुटेज आप ही खाने वाले हैं क्या? शादी मुझसे करनी है, आपसे नहीं। इसके बाद ट्विशा बताती हैं कि शादी के बाद उन्हें सबसे ज्यादा अपने मम्मी-पापा और अपना कमरा याद आएगा। जैसे ही विदाई का माहौल भावुक होता है, वह मुस्कुराते हुए माहौल को हल्का कर देती हैं और कहती हैं कि अब मुझे समर्थ को उसके कमरे से बाहर निकालना पड़ेगा।

'घर में जज तो ट्विशा दी ही होंगी'

वीडियो में रिश्तेदार ट्विशा शर्मा के बचपन के निकनेम 'टुकटुक' का जिक्र करते हुए नजर आते हैं। एक रिश्तेदार उन्हें 'ऊपर से सख्त, लेकिन अंदर से पूरी तरह नरम, जैसे नारियल' कहकर मजाकिया अंदाज में वर्णित करते हैं। इसी दौरान जब कोई कहता है कि हमारी लड़की तो हमेशा सहमी-सहमी सी रहती है, तो ट्विशा हंस पड़ती हैं और माहौल हल्का हो जाता है। वीडियो के अंत में रिश्तेदार हंसी-मजाक करते हुए कहते हैं कि जीजू कोर्ट में वकील होंगे लेकिन घर में तो जज ट्विशा दी ही होंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वेडिंग वीडियो

यह वेडिंग वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शादी के दौरान हुए हंसी-मजाक, पारिवारिक बातचीत और भावुक पलों से भरा यह वीडियो ट्विशा की मौत के बाद लोगों को गहराई से प्रभावित कर रहा है। मामले के बाद अब दर्शक इस वीडियो को एक अलग दृष्टिकोण से देख रहे हैं, जिससे यह और भी संवेदनशील और चर्चा का विषय बन गया है।

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर