समर्थ और गिरीबाला कोर्ट ले जाते हुए जांच एजेंसी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

ट्विशा शर्मा केस: गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह को CBI ने कोर्ट में किया पेश, जांच एजेंसी मांगेगी रिमांड

Samarth And Giribala Remand: ट्विशा शर्मा मामले में CBI ने आज समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह को कोर्ट में पेश किया है। जांच एजेंसी दोनों की रिमांड मांगेगी और आमने-सामने बैठाकर बयानों का मिलान करेगी।

प्रीतेश जैन

Twisha Sharma Death Case Update: राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया। समर्थ सिंह की सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद जांच एजेंसी ने कोर्ट के सामने आगे की पूछताछ को लेकर अपना पक्ष रखा। मामले को लेकर कोर्ट परिसर में भी हलचल बनी रही।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अब गिरीबाला सिंह से गहन पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांग सकती है। जांच एजेंसी मां और बेटे को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, ताकि अब तक मिले बयानों, दस्तावेजों और अन्य सबूतों का मिलान किया जा सके।

समर्थ और गिरीबाला के बयानों का मिलान करेगी CBI

बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में सीबीआई को कई अहम जानकारियां मिली हैं। एजेंसी अब उन तथ्यों का सत्यापन गिरीबाला सिंह से पूछताछ के जरिए करेगी। जांच अधिकारी पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़ते हुए मामले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

किसकी, क्या भूमिका?

सीबीआई सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान कई तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर भी फोकस किया जा रहा है। एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि मामले से जुड़े घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही और किन परिस्थितियों में घटनाएं हुईं?

पेशी से पहले कराया मेडिकल

समर्थ को कोर्ट में पेश करने से पहले उसे मेडिकल के लिए जेपी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं मामले को लेकर लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं और लोगों की नजर अब सीबीआई की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

जांच एजेंसी के अगले कदम पर नजर

फिलहाल कोर्ट में रिमांड को लेकर सुनवाई के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सीबीआई को गिरीबाला सिंह से आगे पूछताछ के लिए कितने दिन की रिमांड मिलती है। जांच एजेंसी का कहना है कि ट्विशा शर्मा मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जा रही है तथा हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे