सीएम मोहन यादव से मिले सिंगर सुनील लोधी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

CM मोहन यादव से मिले सुनील लोधी, फिल्म हनुमान अंश के बुंदेली गीत से हुए वायरल, आंखों का इलाज कराएगी सरकार

CM Mohan Yadav News: ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गीत से वायरल हुए सागर के दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी से CM मोहन यादव ने मुलाकात की। सरकार एक लाख सम्मान निधि और संगीत शिक्षा में मदद करेगी।

प्रीतेश जैन

Singer Sunil Lodhi Meets CM Mohan Yadav : फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गीत से देशभर में लोकप्रिय हुए सागर के युवा गायक सुनील लोधी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। जन्म से दृष्टिबाधित सुनील की गायन प्रतिभा की मुख्यमंत्री ने सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में सुनील लोधी से मुलाकात के दौरान उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के श्रेष्ठ और उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कलाकारों को मंच देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।

सरकार देगी एक लाख रुपए की सम्मान निधि

मुख्यमंत्री ने सुनील लोधी को सरकार की ओर से एक लाख रुपए की सम्मान निधि देने की घोषणा की। सुनील बचपन से ही गायन में रुचि रखते हैं और अपनी आवाज के दम पर उन्होंने अलग पहचान बनाई है। फिल्म के बुंदेली गीत के लोकप्रिय होने के बाद उनकी प्रतिभा को देशभर में पहचान मिली है।

संगीत की पढ़ाई के लिए भी मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनील लोधी को संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूरा करने में भी सरकार सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को प्रशिक्षण और उचित मंच मिलने से उनकी कला को नई ऊंचाई मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए टैलेंट सर्च जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी कही।

आंखों की रोशनी के उपचार में मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुनील लोधी की आंखों की रोशनी के उपचार के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान उन्होंने सुनील के माता-पिता का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री से मिले इस भरोसे के बाद सुनील और उनके परिवार ने सरकार के प्रति आभार जताया।

सीएम को सुनाया फिल्म का लोकप्रिय बुंदेली गीत

मुलाकात के दौरान सुनील लोधी ने तंबूरा बजाते हुए फिल्म ‘हनुमान अंश’ का लोकप्रिय बुंदेली गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ सुनाया। मुख्यमंत्री के आग्रह पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़ा भजन ‘जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई’ भी प्रस्तुत किया। इस दौरान सुनील के पिता महेंद्र सिंह लोधी, माता भाग बाई, संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, डिजिटल बुंदेली बौछार के सचिन चौधरी और उनके मित्र मौजूद रहे।

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी है ‘हनुमान अंश’

फिल्म ‘हनुमान अंश’ कैंची धाम के संत नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित भक्तिपरक फिल्म है। इसमें शोहिनव सत्य ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है, जबकि फिल्म का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के बुंदेली गीत में सुनील लोधी की आवाज ने खास पहचान बनाई और स्थानीय भाषा व लोकधुन को बड़े पर्दे तक पहुंचाया।

Weather Alert: MP में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, UP समेत कई राज्यों में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान का भी खतरा

तमिलनाडु CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसने की कोशिश पर कपल हिरासत में, बेटे के लिए मांगा इंसाफ

ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, जियो-ऑर्बिट से रखेगा भारतीय सीमाओं पर 24 घंटे नजर

Explainer: अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले दादाभाई नौरोजी, कैसे बने भारत के ग्रैंड ओल्ड मैन? जानें किस्सा

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?