शिवराज सिंह चौहान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

उत्तराखंड में 'मामा' का महा-दौरा; 26 जून को शिवराज सिंह चौहान और CM धामी का रुद्रपुर में बड़ा किसान महासंवाद

Khet Bachao Abhiyan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड दौरे पर, पंतनगर और रुद्रपुर में किसानों से करेंगे सीधा संवाद, सीएम धामी के साथ योजनाओं की समीक्षा।

सजल रघुवंशी

Shivraj Singh Chouhan Uttrakhand Visit: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। उनके इस प्रवास का मुख्य फोकस कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर रहेगा। दौरे के दौरान वे किसानों से सीधा संवाद करेंगे, खेतों का निरीक्षण करेंगे और राज्य सरकार के साथ विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

अपने दौरे की शुरुआत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से करेंगे। यहां वे विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। विश्वविद्यालय से जुड़े पूर्व छात्रों के अनुभवों और सुझावों को भी साझा किया जाएगा।

रुद्रपुर में किसानों से करेंगे सीधा संवाद

इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रुद्रपुर पहुंचकर “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे किसानों से सीधा संवाद करेंगे और खेतों का भ्रमण कर फसलों की स्थिति का जायजा लेंगे। कृषि से जुड़ी समस्याओं, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं के प्रभाव को लेकर किसानों के साथ प्रत्यक्ष चर्चा भी की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री धामी के साथ होगी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

दौरे के अंतिम चरण में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में राज्य में कृषि विकास, किसान हितों, ग्रामीण विकास योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

साथ ही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह आकलन किया जाएगा कि उनका लाभ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है। सरकार आगे किन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे सकती है, इस पर भी मंथन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नई संभावनाओं को मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप