मध्य प्रदेश भाजपा की बैठक फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

शिवप्रकाश की निगम मंडल अध्यक्षों को दो टूक- सत्ता रही तो पद मिलेंगे, सत्ता गई तो कुछ नहीं मिलेगा

Shivprakash Warns Corporation Board Chairmen : भोपाल भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। सीएम मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और शिवप्रकाश शामिल हुए। निगम-मंडलों के अध्यक्षों को चुनावी जीत का मंत्र दिया।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में अहम बैठक।

  • सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल हुए शामिल।

  • राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश रहे मौजूद।

  • निगम-मंडलों के अध्यक्षों को दिया चुनावी जीत का मंत्र।

Madhya Pradesh BJP Meeting : मध्य प्रदेश में आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, आईटी-सोशल मीडिया टीम और निगम-मंडल व प्राधिकरणों के अध्यक्षों को चुनावी मंत्र दिया।

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने स्पष्ट कहा कि आज देश में नैरेटिव यानी विमर्श की लड़ाई चल रही है। विपक्षी दल सरकार और संगठन के अच्छे कामों को बदनाम करने व जनता में भ्रम फैलाने के लिए गलत नैरेटिव सेट कर रहे हैं। आने वाले दिनों में विपक्ष समाज को तोड़ने और विद्वेष फैलाने वाले नए नैरेटिव भी ला सकता है, जिसका हमें मजबूती से जवाब देना होगा।

सत्ता में रहे तो पद मिलेगा, सत्ता गई तो कुछ नहीं मिलेगा

चुनावी तैयारियों पर जोर देते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि चुनाव के लिए समय काफी कम है। खुद के लिए अधिकार मांगने के बजाय जनता के बीच जाकर उन्हें अधिकार दिलाने में जुटना होगा। सत्ता में बने रहेंगे, तो पद मिलते रहेंगे। सत्ता गई तो कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को हारी हुई और कमजोर सीटों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

औपचारिकता छोड़ जनता की समस्याएं सुलझाएं: खंडेलवाल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने निगम और मंडल के पदाधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को केवल प्रशासनिक या औपचारिक दायित्व न समझें। वे अपने कार्यक्षेत्र में नियमित प्रवास करें, आम लोगों से सीधा संवाद करें और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संपर्क बढ़ाकर भाजपा को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाने का आह्वान किया।

1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा दूत अभियान

बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस समाज में विद्वेष फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की अपील की। इस दौरान बैठक में आगामी 1 से 25 दिसंबर तक चलाए जाने वाले 'सेवा दूत अभियान' के स्वरूप की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार