नियुक्ति पत्र देते शिवराज सिंह चौहान (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, शिवराज बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा

Shivraj Statement on Youth: भोपाल में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 19वें रोजगार मेले के तहत देशभर में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं।

प्रीतेश जैन

Bhopal Rozgar Mela: भोपाल में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के युवा विकसित भारत के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे रोजगार मेला अभियान को युवाओं के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे लाखों युवाओं को सरकारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिला है।

मीडिया से बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 19वें रोजगार मेले के तहत देशभर में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक आयोजित 19 रोजगार मेलों के माध्यम से 12 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

तेजी से बढ़ रहे रोजगार के अवसर

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, उद्योगों में निवेश और विभिन्न विकास परियोजनाओं को बढ़ावा दे रही है। इसके चलते देशभर में रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है।

युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ रहा अभियान

उन्होंने कहा यह अभियान युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का काम भी कर रहा है। मुझे विश्वास है कि देश के युवा विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। युवा शक्ति ही भारत को दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था और विकसित राष्ट्र बनाने का आधार बनेगी।

जिम्मेदारी से काम करें युवा

केंद्रीय मंत्री ने सभी नवनियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे पूरी ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में चयनित होने वाले युवाओं पर देश और समाज की बड़ी जिम्मेदारी होती है और उन्हें जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

युवाओं में दिखा खासा उत्साह

रोजगार मेले को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने केंद्र सरकार की इस पहल को रोजगार के क्षेत्र में बड़ा कदम बताया। सरकार का दावा है कि आने वाले समय में भी रोजगार सृजन की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकें।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन