परमाणु प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का जल सत्याग्रह फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

रीवा : परमाणु प्लांट के विरोध में जल सत्याग्रह, ग्रामीण बोले 'जान दे देंगे, न्यूक्लियर प्लांट नहीं लगने देंगे'

Rewa Nuclear Plant Protest : रोझौही गांव में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। परियोजना के विरोध में ग्रामीण अब सड़क पर उतरने के साथ जल सत्याग्रह कर रहे हैं।

अर्पित पाण्डेय, शाजेब खान

Highlights :

  • रीवा के रोझौही गांव में प्रस्तावित परमाणु प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू किया।

  • ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे गांव में परमाणु प्लांट नहीं लगने देंगे।

  • टाटा पावर की प्रस्तावित 2×220 मेगावाट परियोजना में करीब 28 हजार करोड़ रुपये के निवेश की बात सामने आई है।

  • जिला प्रशासन के अनुसार, परियोजना के लिए टाटा पावर को अभी जमीन आवंटित नहीं की गई है।

Jal Satyagraha in Rewa : रीवा जिले के लालगांव क्षेत्र के रोझौही गांव में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने परियोजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। पानी में उतरकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने गांव में न्यूक्लियर प्लांट नहीं लगने देंगे।

उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों और आशंकाओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।

28 हजार करोड़ की परियोजना, जमीन आवंटन अभी नहीं

ग्रामीणों के मुताबिक रोझौही क्षेत्र में टाटा पावर कंपनी की ओर से 2×220 मेगावाट क्षमता वाली प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर शुरुआती गतिविधियां शुरू हुई हैं। इस परियोजना में करीब 28 हजार करोड़ रुपये के निवेश का उल्लेख किया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि अभी कंपनी को परियोजना के लिए जमीन आवंटित नहीं की गई है। फिलहाल प्रारंभिक जांच और सर्वेक्षण की गतिविधियों को लेकर विवाद बना हुआ है।

बोरिंग मशीनें पहुंचने पर भड़के ग्रामीण

बीते दिनों प्रस्तावित परियोजना स्थल पर भूवैज्ञानिक जांच के लिए बोरिंग मशीनें पहुंचीं तो रोझौही, सरई कला और आसपास के गांवों के ग्रामीण विरोध करने पहुंच गए। ग्रामीणों ने मशीनों से होने वाले काम को रोकने की मांग की। उनका सवाल है कि जब ग्रामसभा में परियोजना के विरोध में प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं तो उनकी आपत्तियों का समाधान किए बिना जांच की प्रक्रिया क्यों आगे बढ़ाई जा रही है।

ग्रामसभा के प्रस्ताव और कथित NOC पर सवाल

रीवा जिले में इस परियोजना के विरोध में ग्राम पंचायत सरई कला में भी प्रस्ताव पारित किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, सरपंच के नाम पर जारी कथित अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) की वैधता पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबंधित दस्तावेज की जांच कराने की मांग की है।

रेडिएशन और पानी को लेकर ग्रामीणों की चिंता

ग्रामीणों को परमाणु संयंत्र से संभावित पर्यावरणीय प्रभाव, विकिरण, परमाणु कचरे और जल संसाधनों को लेकर चिंता है। वे जमीन, खेती, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर परियोजना के संभावित असर की जानकारी चाहते हैं। इन आशंकाओं का आकलन वैज्ञानिक अध्ययन और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर किया जाना जरूरी होगा।

कलेक्टर की समझाइश के बाद भी आंदोलन जारी

विरोध के बीच रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी चिंताओं को समझने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर कायम हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं की गतिविधियां भी सामने आई हैं। अब प्रशासन के सामने ग्रामीणों की आपत्तियों, परियोजना की प्रारंभिक प्रक्रिया और क्षेत्र में जारी आंदोलन के बीच समाधान निकालने की चुनौती है।

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब