एलन मस्क पर भड़के रीवा सांसद जानर्दन मिश्रा; बोले- 2 गुच्चा मरूंगा तो भाग जाएगा मस्क

Janardan Mishra Statement: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान, मंच से एलन मस्क को लेकर कहा कि 2 गुच्चा मारकर भगा दूंगा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में दिया बयान।
Rewa MP Janardan Mishra makes controversial remarks about Elon Musk
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- 'एलन मस्क को दो गुच्चा मारूंगा तो भाग जाएगा।'

  • रीवा के लक्ष्मण बाग मंदिर में बिछिया नदी पर पुल के भूमिपूजन कार्यक्रम में दिया बयान।

  • डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला बोले- दुनिया का नेतृत्व करने में विदेशी ताकतें विफल, भारत निभाए नेतृत्व की भूमिका।

  • राजेंद्र शुक्ला ने कहा- भारत आर्थिक महाशक्ति बनकर विश्व में शांति स्थापित करने की क्षमता रखता है।

Rewa MP Janardan Mishra Remarks on Elon Musk: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान बाजी को लेकर सुर्खियों मे है।इस बार उन्होने सीधे तौर पर दुनियां के सबसे बड़े अमीर सख्स एलन मस्क को ही लपेटे मे ले लिया।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की उपस्थिति मे आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा अचानक भड़क गए।

सांसद ने मंच से ही एलन मस्क को 2 गुच्चा मारकर भगाने तक की बात कह डाली।सांसद ने कहा की" 56 इंच के सीने वाले को कोई नहीं झुका सकता।अगर भारत आना है तो प्रधानमंत्री की शर्तो पर आना होगा अगर ऐसा नहीं होगा तो एलन मस्क 2 गुच्चा मारकर मरेंगे तो भाग जाएगा।

2 गुच्चा मरूंगा तो भाग जाएगा एलन मस्क- रीवा सांसद

दरअसल रीवा के लक्ष्मण बाग मंदिर परिषर मे बिछिया नदी पर नवीन पुल के निर्माण को लेकर बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित सांसद जनार्दन मिश्रा शामिल हुए थे।आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद लोगो को सम्बोधित कर रहें थे इसी दौरान वह अचानक भड़क गए।उन्होंने दुनियां के सबसे अमीर सख्स उद्योगपति एलन मस्क पर निशाना साधना शुरू कर दिया।उन्होंने मंच से ही एलन मस्क को जमकर कड़ी फटकार लगाई।

हिन्दुस्तान के 56 इंच के सीने वाले को नहीं झुका सकता कोई

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि हिन्दुस्तान के 56 इंच के सीने वाले को कोई नहीं झुका सकता।कोई उन्हें ताकत नहीं दिखा सकता वह इस लिए की, मस्क तो बंदी है वह अपने शर्त पर भारत आए।हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री के शर्त पर मस्क भारत मे अलाउ है और अगर शर्त नहीं मानी तो मस्क ठुकराउ है। 2 गुच्चा मरूंगा मस्क को तो वह भाग जाएगा।सांसद ने कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो से कहा की। चिंता करने की जरुरत नहीं है।शांति की स्थापना इस देश मे जितनी रहेगी उतनी ही इस देश की तरक्की होगी जिससे इस देश को ताकत मिलेगी और देश की जड़ भी मजबूत होगी।

दुनिया का नेतृत्व कर रहें विदेशी ताकतों पर उपमुख्यमंत्री ने भी किया तीखा प्रहार

आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित कर रहें मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भी दुनियां का नेतृत्व कर रहें सबसे बड़े विदेशी ताकतों पर तीखा प्रहार किया।उन्होंने कहा की इस मठाधीशी से उन्हें किया हासिल हुआ, मानवता को क्या मिला, मिसाइलें दागी जा रहीं है लाशें बिछाई जा रहीं हैं।कीड़े मकोड़े की तरह लोगो को मारा जा रहा है इसका मतलब है की जो लोग दुनियां का नेतृत्व कर रहें है वह पूरी तरह से फैल हो चुके है।इस लिए अब भारत को दुनिया का नेतृत्व करने की आवश्यकता है। भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा तभी विश्व मे शांति स्थापित होगी क्योंकी दुनिया को एक परिवार मानने वाला कोई देश है तो वह भारत है।

भारत को मानवता की चिंता- राजेंद्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने आगे कहा कि भारत ही धर्म और अध्यात्म को लेकर चलने वाला देश है।इसलिए अगर मानवता की चिंता किसी को है तो वह भारत है।भारत को विकसित और आर्थिक महाशक्ति इस लिए बनाया जा रहा है, की वह पूरी दुनियां का नेतृत्व करे, लेकिन यह दुनियां को कैसे अच्छा लग सकता है जिसके चलते वो तमाम तरह के हथकंडे अपना रहें है इसका उदाहरण सांसद ने दिया है। पीएम मोदी जितना मेहनत भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए कर रहें है उससे ज्यादा मेहनत विदेशी ताकते इस विकास की यात्रा को रोकने के लिए कर रहें हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com