राखी रनवे 2026 का भव्य शुभारंभ (सोर्स- नवभारत लाइव)
भोपाल

डिजिटल दौर में कैसे बढ़ाएं बिजनेस? 'राखी रनवे' में महिला उद्यमियों को मिले पावरफुल सोशल मीडिया टिप्स

Bhopal Rakhi Runway 2026: मानस भवन में 4 दिवसीय राखी रनवे 2026 का शानदार आगाज, 'ड्रीम, बिल्ड एंड लीड' थीम पर शुरू हुए इस आयोजन में महापौर मालती राय समेत प्रशासनिक व उद्योग जगत की हस्तियां शामिल हुईं।

शिवम दत्त तिवारी, सजल रघुवंशी

भोपाल में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार दिवसीय ‘राखी रनवे 2026’ का गुरुवार को मानस भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा में भव्य शुभारंभ हुआ। ‘ड्रीम, बिल्ड एंड लीड’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला उद्यमियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत शुभकामनाओं और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सेज ग्रुप एवं सेज फाउंडेशन की चेयरपर्सन किरण अग्रवाल, संकल्पिनी वुमेन वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ. दिव्या पाराशर, ऑरा वाय अनामिका की अनामिका सिंह, समाजसेवी अलका गुप्ता और ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल के अध्यक्ष स्पर्श द्विवेदी सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया।

डिजिटल ग्रोथ और सोशल मीडिया पर महिलाओं को मिली उपयोगी जानकारी

आयोजन के दौरान ‘क्रिएटिव फोटोग्राफी, पावरफुल सोशल मीडिया, एंडलेस ऑपर्च्युनिटी’ विषय पर विशेष डिजिटल ग्रोथ सत्र आयोजित किया गया। पल्लवी भार्गव ने सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल से जुड़े टिप्स साझा किए, जबकि दीक्षा भदौरिया ने मोबाइल से बेहतर फोटो और वीडियो शूट करने के व्यावहारिक तरीके बताए। सत्र का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की डिजिटल ब्रांडिंग मजबूत करने और सोशल मीडिया के जरिए नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

उद्घाटन समारोह में जुटे प्रशासन और उद्योग जगत के कई अधिकारी

शाम को आयोजित औपचारिक उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि राजधानी भोपाल की महापौर मालती राय रहीं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आयुक्त छोटे सिंह, एसआरएलएम के सीईओ विनय निगम, टीआरआईएफईडी की एमडी प्रीति मैथिल, वान्या के एमडी तरुण राठी, उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार, रेशम आयुक्त मोहित बुंदास, हस्तशिल्प एवं हथकरघा आयुक्त मदन कुमार, आईएफएस अजय यादव, भोपाल रूरल जोन की आईजी रुचि वर्धन मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। आयोजक समृद्धि वीमेन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष पूजा निगम ने कहा कि मंच का उद्देश्य महिलाओं को उत्पाद प्रदर्शन के साथ बिजनेस नेटवर्किंग, डिजिटल ग्रोथ, ब्रांडिंग और वित्तीय अवसरों से जोड़ना है।

21 अगस्त को बिजनेस ग्रोथ और महिला नेतृत्व पर होंगे विशेष सत्र

आयोजन के दूसरे दिन 21 अगस्त को वर्लड इंटरप्रेन्योर डे की थीम पर ज्ञान, नेतृत्व और बिजनेस ग्रोथ केंद्रित कार्यक्रम होंगे। दोपहर 2 से 3 बजे तक ‘ग्रोइंग बिज़नेस एंड एम्पोवेरिंग वीमेन’ विषय पर ग्रैंड नॉलेज सेशन होगा, जिसमें मोनिका जैन, रेनू नायक, अनामिका सिंह, सुनीता स्थापक, शेफाली श्रीवास्तव और आरती लाड अनुभव साझा करेंगी। शाम 5 बजे ‘इवनिंग ऑफ़ रिकग्निशन एंड लीडरशिप’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी मुख्य अतिथि होंगे। मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर महेंद्र सिंह यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विदेश नीति से यूसीसी तक: शायना NC ने मणिशंकर अय्यर, राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह को घेरा

बीजेपी ने जारी की UP राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

किरेन रिजिजू ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को किया सम्मानित, कहा, पूरे देश के लिए गर्व का क्षण, देखें VIDEO

अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी... दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए आदेश

चुनाव में याद आते हैं जाति-धर्म, बाढ़ में सब डूब जाता है, सांसद पप्पू यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर तंज