रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12 नवंबर को आएंगे भोपाल फाइल फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12 नवंबर को आएंगे भोपाल, शिवराज सिंह चौहान से करेंगे मुलाकात

Rajnath Singh Bhopal Visit : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12 नवंबर को भोपाल आएंगे। वे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 नवंबर को भोपाल आएंगे।

  • शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई के निधन पर जताएंगे शोक।

  • काशीबाई का 30 अक्टूबर को भोपाल एम्स में हुआ था निधन।

Rajnath Singh Bhopal Visit on November 12 : केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12 नवंबर को एमपी की राजधानी भोपाल आएंगे। वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूसरी मां काशीबाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजनाथ सिंह शाम करीब 4:40 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन जाएंगे।

वृंदावन गार्डन में शोक संवेदना व्यक्त करेंगे

राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के मुताबिक वे शाम 4:40 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाम 5:15 बजे वृंदावन गार्डन पहुंचने का कार्यक्रम है। शाम 5:15 से 5:35 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वे शाम 6:05 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

30 अक्टूबर को हुआ था काशीबाई का निधन

शिवराज सिंह चौहान की दूसरी मां काशीबाई का 30 अक्टूबर 2026 को भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे 76 वर्ष की थीं और लंबे समय से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। करीब एक सप्ताह तक एम्स में उनका इलाज चला था। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर भोपाल के साकेत नगर स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद सीहोर जिले के पैतृक गांव जैत में दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार में सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई नेता शामिल हुए थे।

बचपन में हुआ था शिवराज की जैविक मां का निधन

शिवराज सिंह चौहान के पारिवारिक जीवन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, उनके पिता प्रेम सिंह चौहान की पहली शादी सुंदरबाई चौहान से हुई थी। सुंदरबाई के तीन बेटे और एक बेटी हुई। इनमें शिवराज सिंह चौहान, रोहित सिंह, नरेंद्र सिंह और बेटी शशि सिंह शामिल हैं। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान के बचपन में ही उनकी मां सुंदरबाई का निधन हो गया था। इसके बाद उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने दूसरी शादी काशीबाई से की थी।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल