नवभारत लाइव की रिपोर्ट का बड़ा असर  (सोर्स- नवभारत डिजाइन इमेज)
भोपाल

नवभारत लाइव की रिपोर्ट का असर: पाकिस्तानी 'गोरी क्रीम' को लेकर MP में अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Impact Of Navbharat Live Report: नवभारत की रिपोर्ट के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दो पाकिस्तानी क्रीमों को लेकर पब्लिक नोटिस जारी किया है। इन क्रीमों में मरकरी यानी पारे की मात्र अधिक है।

शिवम दत्त तिवारी, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • नवभारत लाइव की खबर के बाद मध्य प्रदेश में दो पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीमों पर अलर्ट जारी।

  • गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम का इस्तेमाल तत्काल बंद करने की सलाह।

  • दोनों क्रीमों में तय सीमा से ज्यादा जहरीला पारा (मरकरी) मिलने की जानकारी।

  • पारे से किडनी और तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचने का खतरा।

Advisory Release On Goree Pakistani Cream: गोरा होने की चाहत में इस्तेमाल की जाने वाली पाकिस्तान मेड ब्यूटी क्रीम को लेकर मध्यप्रदेश में बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। नवभारत लाइव की खबर के बाद मध्यप्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दो पाकिस्तानी क्रीमों को लेकर सार्वजनिक सूचना (पब्लिक नोटिस) जारी की है। विभाग ने आम लोगों को इन क्रीमों को नहीं खरीदने और इनका इस्तेमाल तत्काल बंद करने की सलाह दी है।

विभाग की एडवाइजरी में गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम का नाम शामिल है। प्रशासन के मुताबिक, इन कॉस्मेटिक उत्पादों को भारतीय बाजार में बेचने के लिए सक्षम प्राधिकारी की ओर से कोई आयात पंजीकरण या लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। यानी ये उत्पाद भारत में अनधिकृत रूप से बेचे जा रहे हैं।

क्रीम में मिला तय सीमा से ज्यादा जहरीला पारा

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से जारी सूचना में डीसीजीआई (ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) के संदर्भ में बताया गया है कि इन क्रीमों में निर्धारित सीमा से अधिक भारी धातुएं (हेवी मेटल्स), विशेष रूप से पारा (मरकरी) पाया गया है। पारे की अधिक मात्रा त्वचा के साथ-साथ शरीर के आंतरिक अंगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। इसके संपर्क में लंबे समय तक रहने से किडनी और तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचने का जोखिम रहता है।

इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में अलर्ट

विभाग ने मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की अपील की है। एडवाइजरी के मुताबिक, यदि बाजार में ये क्रीम या मिलते-जुलते नाम वाले उत्पाद बिकते दिखाई दें तो इसकी जानकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन को दें। इसके लिए विभाग ने ईमेल आईडी cfdamp@rediffmail.com भी जारी की है। इसके अलावा संबंधित जिले के ड्रग इंस्पेक्टर को भी शिकायत की जा सकती है।

पाकिस्तानी क्रीम को लेकर एडवाइजरी जारी

नवभारत लाइव की ग्राउंड रिपोर्ट का कमाल

गौरतलब है कि, खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पाकिस्तानी क्रीम को लेकर जारी की गई एडवाइजरी से पहले ही नवभारत लाइव के रिपोर्टर शिवम दत्त तिवारी ने इसपर रिपोर्ट बनाई थी। जिसमें इस क्रीम के साइडइफैक्ट के बारे में भी बताया गया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पाकिस्तानी क्रीम की पूरी रिपोर्ट

क्रीम खरीदने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

प्रशासन ने कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदते समय उनके पैकेट पर दर्ज जानकारियों की जांच करने की सलाह दी है।

  • उत्पाद पर निर्माण लाइसेंस नंबर होना चाहिए।

  • निर्माता का नाम और पूरा पता दर्ज होना चाहिए।

  • बैच नंबर और निर्माण तिथि की जानकारी होनी चाहिए।

  • एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।

  • आयातित कॉस्मेटिक उत्पादों पर आयात पंजीकरण या लाइसेंस नंबर के साथ विदेशी निर्माता का नाम और पता होना चाहिए।

इस्तेमाल कर रहे हैं तो तुरंत बंद करें

राजधानी भोपाल के प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी उपभोक्ता ने गोरी ब्यूटी क्रीम चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम या इनसे मिलते-जुलते नाम वाली क्रीम खरीदी है तो उसका इस्तेमाल न करें। साथ ही बाजार में इन उत्पादों की उपलब्धता की सूचना तत्काल विभाग को दें।

नवभारत लाइव की खबर के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की इस एडवाइजरी को उपभोक्ताओं के लिए अहम चेतावनी माना जा रहा है। खूबसूरती और गोरी त्वचा पाने के दावों के बीच अब सवाल यह है कि बिना जरूरी अनुमति और सुरक्षा मानकों के ऐसे उत्पाद बाजार तक कैसे पहुंच रहे हैं।

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना