राजधानी भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

National Para Swimming Championship: भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज, सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान कहा कि प्रदेश की हर विधानसभा में बनेंगे आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम।
26th National Para Swimming Championship begins in Bhopal
सीएम मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्विमिंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज।

  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रकाश तरण पुष्कर में किया प्रतियोगिता का शुभारंभ।

  • चैंपियनशिप में 26 राज्यों के 400 से अधिक पैरा तैराक ले रहे हिस्सा।

  • प्रतियोगिता में करीब 100 महिला खिलाड़ी भी शामिल।

26th National Para Swimming Championship begins in Bhopal: राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुलसी नगर स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों के 400 से अधिक पैरा तैराक हिस्सा ले रहे हैं। इनमें करीब 100 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने पैरा ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 2016 के रियो पैरा ओलिंपिक में भारत ने 4 पदक जीते थे। इसके बाद टोक्यो में यह संख्या बढ़कर 20 और 2024 के पेरिस पैरा ओलिंपिक में 29 पदकों तक पहुंच गई। उन्होंने 2026 के पैरा एशियाई खेलों में भारत के 114 पदकों की उपलब्धि का भी उल्लेख किया।

हर विधानसभा में तैयार होगा स्पोर्ट्स स्टेडियम

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में वर्तमान में विभिन्न खेलों की 11 अकादमियां संचालित हैं। इस साल प्रदेश के 32 खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया और मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 12 पदक हासिल किए। सरकार की योजना प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार करने की है।

इन स्टेडियमों में पैरा खिलाड़ियों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया की खेल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।

भोपाल बन रहा वॉटर स्पोर्ट्स का हब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल अब वॉटर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां क्याकिंग, केनोइंग और रोइंग के बाद सेलिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हो चुका है। वहीं, बरखेड़ा नाथू में तैयार हो रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रदेश में खेल सुविधाओं को नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार बढ़े। प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थलों और खानपान के कारण भी देश-दुनिया के लोग यहां आकर्षित होते हैं।

26th National Para Swimming Championship begins in Bhopal
MP कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर नई चर्चा, नकुलनाथ के समर्थन में पोस्टर से मची हलचल

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में तीसरे स्थान पर पहुंचा मध्य प्रदेश

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश की रैंकिंग 17-18वें स्थान से सुधरकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि बरखेड़ा नाथू में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसके अलावा 19 नवंबर से मध्यप्रदेश में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा, जिसमें छह देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में बनने वाले स्पोर्ट्स स्टेडियम में पैरा स्पोर्ट्स के लिए भी विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

26th National Para Swimming Championship begins in Bhopal
BJP में बड़ा बदलाव! धर्मपाल साइडलाइन, MP के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी संभालेंगे यूपी चुनाव की कमान