नरोत्तम मिश्रा और सीएम की मुलाकात (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

दतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में टिकट विवाद के बीच नरोत्तम मिश्रा ने CM मोहन यादव, BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की। पार्टी ने एकजुटता का संदेश दिया।

प्रीतेश जैन

Narottam Mishra Meeting With Mohan Yadav: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण के बाद सामने आई नाराजगी के बीच अब संगठन ने एकजुटता का संदेश दिया है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बीच मुख्यमंत्री निवास में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के साथ-साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ता संगठन के निर्णय के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़े रहेंगे। बैठक में उपचुनाव को लेकर चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय पर भी मंथन किया गया।

किसी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा

आशीष ऊषा अग्रवाल ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि दतिया उपचुनाव के संबंध में कुछ कार्यकर्ताओं ने भावावेश में इस्तीफे दिए थे, लेकिन वे संगठन को औपचारिक रूप से प्राप्त नहीं हुए हैं। बीजेपी संगठन ने निर्णय लिया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीत

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता, उत्साह और समर्पण के साथ भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए चुनाव प्रचार में जुटेंगे। पार्टी का दावा है कि दतिया उपचुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

कार्यकर्ताओं ने किया था हंगामा

दरअसल, दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पार्टी के भीतर असंतोष देखने को मिला। बताया जा रहा है कि हजारों कार्यकर्ताओं ने टिकट चयन का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की भी चर्चा रही। इतना ही नहीं, नरोत्तम मिश्रा को टिकट देने की मांग को लेकर समर्थकों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

नरोत्तम ने कार्यकर्ताओं से की संयम रखने की अपील

हालांकि, इन घटनाक्रमों के बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी नाराज कार्यकर्ताओं को समझाया जाएगा और पार्टी का निर्णय सभी के लिए सर्वोपरि है। अब भाजपा नेतृत्व की कोशिश है कि चुनाव से पहले संगठन में पूरी तरह एकजुटता कायम रहे और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करें।

https://youtu.be/Ne-jPhTIClM?si=8WjStfcr_Zzmd5m-

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच