कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP Weather Update: 36 घंटे से प्रदेश में झमाझम बारिश, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Madhya Pradesh Monsoon Update: मध्य प्रदेश में 36 घंटे से लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा।

प्रीतेश जैन

MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते 36 घंटे से प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार को उज्जैन, धार, गुना समेत 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने शिवपुरी, गुना, सागर और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार और बड़वानी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में भी बारिश का दौर रहेगा जारी

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है।

एक दिन की बारिश से सुधरे आंकड़े, अब सामान्य से 14% कम वर्षा

लगातार बारिश का असर प्रदेश के वर्षा आंकड़ों पर भी दिखाई दिया है। सोमवार तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी, जो मंगलवार तक घटकर 14 प्रतिशत रह गई। अब तक प्रदेश में औसतन 286.8 मिमी (11.3 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस अवधि तक 335.3 मिमी (13.2 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

41 जिलों में अब भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 41 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, धार, गुना, ग्वालियर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी और विदिशा सहित अन्य जिले शामिल हैं।

देवास में सबसे ज्यादा बारिश, अलीराजपुर सबसे पीछे

प्रदेश में सबसे अधिक बारिश देवास जिले में दर्ज की गई है। यहां अब तक 18.4 इंच वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 51 प्रतिशत अधिक है। भोपाल में 14.5 इंच, इंदौर और सीहोर में करीब 14 इंच तथा हरदा में 15.4 इंच बारिश दर्ज की गई है। दूसरी ओर अलीराजपुर में अब तक केवल करीब 2 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 78 प्रतिशत कम है।

अगले चार दिन भी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय चरण में बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और सक्रिय मौसमीय तंत्र के कारण मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। इससे जलाशयों और कृषि को लाभ मिलेगा, हालांकि कई शहरी क्षेत्रों में जलभराव और यातायात संबंधी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज