नवंबर के दूसरे पखवाड़े से बढ़ेगी ठंड फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

MP में सर्दी की दस्तक, शहडोल में पारा 9.9 डिग्री, पचमढ़ी से ज्यादा ठंडी रही इंदौर की रात

MP Weather Update : एमपी में सर्दी बढ़ने लगी है। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 9.9 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री गिरने का अनुमान जताया है।

शाजेब खान

Highlights :

  • शहडोल के कल्याणपुर में प्रदेश का सबसे कम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज।

  • अमरकंटक में 10.1 और कटनी के करौंदी में 10.4 डिग्री रहा पारा।

  • पचमढ़ी के 13.2 डिग्री के मुकाबले इंदौर में तापमान 12.4 डिग्री।

  • भोपाल में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज।

Cold Weather Begins in Madhya Pradesh : एमपी में सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। नवंबर के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश के कुछ इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन में प्रदेश का सबसे कम तापमान है। खास बात ये रही कि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी के मुकाबले इंदौर में रात ज्यादा ठंडी रही। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट का अनुमान जताया है।

शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा ठंड

बीती रात शहडोल संभाग के इलाकों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। कल्याणपुर में पारा 9.9 डिग्री, अनूपपुर के अमरकंटक में 10.1 डिग्री और कटनी के करौंदी में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन तीनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे रहा। दमोह में भी रात का तापमान 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी में पारा 13.2 डिग्री दर्ज हुआ। यानी हिल स्टेशन पचमढ़ी के मुकाबले इंदौर की रात ज्यादा ठंडी रही।

भोपाल में 14.2 डिग्री रहा तापमान

प्रदेश के अन्य शहरों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। छिंदवाड़ा में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, रायसेन में 12.8 डिग्री, जबलपुर और मंडला में 13.2 डिग्री, नौगांव में 13.4 डिग्री और रीवा में 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर चंबल संभाग में फिलहाल रात का तापमान 15 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

उत्तर भारत में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

मौसम में बदलाव के पीछे उत्तर भारत में सक्रिय मौसमी परिस्थितियों को भी अहम माना जा रहा है। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी शुरू हो गई है। 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में मौसम का ये दौर खत्म होने के बाद ठंडी उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश की ओर आएंगी। इससे प्रदेश में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

नवंबर के दूसरे पखवाड़े से बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। शहडोल संभाग में रात का पारा सामान्य से करीब 2 डिग्री कम है। वहीं भोपाल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। अगले चार दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े से प्रदेश में सर्दी का असर ज्यादा महसूस होने लगेगा।

Amul Milk Price Hike: आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका

आपके पास 20 रुपये का नया सिक्का नकली है या असली? 5 प्वॉइंट में जानें कैसे करें पहचान

कुलगाम में CRPF पर हमला, अब किश्तवाड़ में दो SPO लापता; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे