मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में पारा और गिरने की संभावना जताई है। फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

MP Weather Forecast: MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, भोपाल इंदौर की रातें पचमढ़ी से ठंडी

MP Cold Weather Alert : एमपी में ठंड का असर बढ़ने लगा है। करौंदी में 10.6 डिग्री, इंदौर में 11.1 और भोपाल में 12.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 5 दिनों में पारा और गिरने की संभावना जताई है।

शाजेब खान

Highlights

  • एमपी में सर्दी का असर बढ़ा, रात के तापमान में लगातार गिरावट।

  • प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे।

  • कटनी का करौंदी 10.6 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा।

  • इंदौर में 11.1 और भोपाल में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान।

Madhya Pradesh Cold Wave : एमपी में अब सर्दी का असर धीरे धीरे बढ़ने लगा है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मप्र के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कटनी जिले का करौंदी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में पारा 11.1 डिग्री और भोपाल में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खास बात ये है कि हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। यानी भोपाल और इंदौर की रातें पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडी रहीं।

अगले पांच दिनों में और गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ेगा। नवंबर में प्रदेश के कई हिस्सों में सर्दी और तेज होने की संभावना है।

ग्वालियर चंबल में ठंडी हवाओं का ज्यादा असर

उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर चंबल अंचल में देखने को मिल सकता है। यहां रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है। वहीं सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध भी छा सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के बीकानेर में 14 और 15 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की संभावना जताई गई थी। इसके गुजरने के बाद उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं का असर मध्यप्रदेश में और बढ़ सकता है। फिलहाल प्रदेशवासियों को सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा और UP समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट