मध्य प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 10 अक्टूबर से साफ होगा मौसम

MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ के असर से पूर्वी हिस्से में बारिश जारी है। 12 जिलों में अलर्ट, 9 अक्टूबर तक बारिश के बाद 10 अक्टूबर से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

प्रीतेश जैन

MP Weather Today : मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ के सक्रिय होने से पूर्वी मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में 10 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 12 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 9 अक्टूबर को भी पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल और अनूपपुर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा।

10 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मौसम केंद्र के 7 दिवसीय पूर्वानुमान में 10 अक्टूबर से पूर्वी मध्य प्रदेश में भी ड्राय कंडीशन शुरू होने के संकेत हैं। 10 से 12 अक्टूबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। ऐसे में मौजूदा बारिश का दौर लंबे समय तक जारी रहने की संभावना नहीं है।

3 अक्टूबर को लौट चुका है मानसून

मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 अक्टूबर को ही विदा हो चुका है, लेकिन नए मौसम सिस्टम की सक्रियता से कुछ हिस्सों में बारिश का दौर फिर शुरू हुआ है। भोपाल मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 साल के आंकड़ों में अक्टूबर के दौरान बारिश के साथ तापमान में बदलाव और रात के समय ठंडक का ट्रेंड देखा गया है। इस बार भी अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ रहने के साथ दिन में धूप और रात में ठंडक रही, जबकि कुछ जिलों में बारिश भी हुई। इस सीजन में प्रदेश में करीब 100 दिन तक दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय रहा।

सामान्य से 4% कम हुई मानसूनी बारिश

जून से सितंबर तक चले दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान मध्य प्रदेश में कुल 908.4 मिमी यानी 35.8 इंच बारिश हुई। यह सामान्य 949.5 मिमी यानी 37.3 इंच के मुकाबले करीब 1.5 इंच कम है। प्रदेश में ओवरऑल बारिश सामान्य से 4% कम रही। पूर्वी हिस्से में सामान्य से 4% ज्यादा, जबकि पश्चिमी हिस्से में औसत से 12% कम बारिश दर्ज की गई।

25 जिलों में बारिश का कोटा पूरा

मध्य प्रदेश में बारिश की बात करें तो भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडौरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। वहीं 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिले शामिल हैं, जहां बारिश की कमी 9% से 51% तक दर्ज की गई है।

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर

Indian Air Force Day: वायुयोद्धा को देश कर रहा सलाम, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए कही मन की बात