कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

मध्य प्रदेश में जून में कम बरसा पानी, आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 18-19 तक मानसून की दस्तक संभव

MP Monsoon Update : जून के पहले 15 दिनों में सामान्य से 29% कम बारिश दर्ज हुई है। 35 जिले बारिश के मामले में पीछे हैं, जबकि 18-19 जून तक मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।

प्रीतेश जैन

Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश में जून महीने के पहले पखवाड़े में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 15 जून तक प्रदेश में औसतन 31.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार केवल 22.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 55 में से 35 जिले बारिश के मामले में पिछड़ गए हैं। इनमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, धार, खरगोन, रतलाम, विदिशा, देवास, बैतूल, बुरहानपुर, सागर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना और छिंदवाड़ा समेत कई जिले शामिल हैं।

बारिश के आंकड़ों में दिखेगा सुधार

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब तक हुई बारिश मुख्य रूप से प्री-मानसूनी गतिविधियों का परिणाम है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 18-19 जून के आसपास मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके बाद बारिश के आंकड़ों में तेजी से सुधार देखने को मिल सकता है।

30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

प्री-मानसूनी गतिविधियों के चलते मंगलवार को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना सहित कई जिलों में मौसम बदल सकता है।

कई जिलों में तेज धूप और गर्मी का असर

दूसरी ओर इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, रतलाम, धार, झाबुआ, जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली समेत कई जिलों में तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में गर्मी का असर फिलहाल बना रह सकता है।

भोपाल-सागर में अच्छी बारिश, तापमान में गिरावट

सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल और सागर में आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और छिंदवाड़ा में भी वर्षा हुई। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के प्रमुख शहरों में के अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 34.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 37.1 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री, जबलपुर में 38.7 डिग्री और ग्वालियर में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

खजुराहो सबसे गर्म, पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

सोमवार को प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव में 42 डिग्री, जबकि दतिया, दमोह और सतना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात